फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया की भी नहीं सुनते मनमोहन: अरुणा

Fri, 31 May 2013 12:40 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) से किनारा करते ही सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा राय ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर सीधा हमला बोल दिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पर सोनिया गांधी की भी नहीं सुनने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी पर मनमोहन ने कांग्रेस अध्यक्ष की सलाह भी अनसुनी कर दी।

हालांकि कांग्रेस ने अरुणा के आरोपों का खंडन करते हुए प्रधानमंत्री और सोनिया के बीच मतभेदों की बात को खारिज कर दिया है। मगर अरुणा के इस हमले ने बीते कई दिनों से सरकार और पार्टी के बीच मतभेद संबंधी अटकलों को फिर से हवा दे दी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अरुणा ने कहा कि मनरेगा में न्यूनतम मजदूरी बढ़ाए जाने पर सोनिया सहमत थीं। उन्होंने इसके लिए एनएसी के सदस्यों की सलाह पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था। मगर प्रधानमंत्री ने उनकी सलाह अनसुनी कर दी।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों के हाईकोर्ट ने भी न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने का फैसला दिया है। वक्त की जरूरत होने के कारण कई राज्यों ने इस पर अमल भी किया है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री का रुख हैरान करने वाला है।

हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता भक्त चरण दास ने अरुणा के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि सोनिया और प्रधानमंत्री के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं।

उल्लेखनीय है कि रोजगार गारंटी तथा सूचना का अधिकार कानून लाने में अहम भूमिका निभाने वाली अरुणा ने सोनिया को पत्र लिख कर एनएसी में एक और कार्यकाल के लिए उनके नाम पर विचार न करने का अनुरोध किया था।

सोनिया ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उनके सामाजिक बदलाव संबंधी कार्यक्रमों को अपना समर्थन जारी रखेंगी। अरुणा का आगामी शुक्रवार को एनएसी में बतौर सदस्य कार्यकाल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें