फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो यूपी के 195 ग्राम पंचायतों का नहीं हो सकेगा गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत गांवों में युवा सरकार बन गई है। जिले में 2421 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद खाली होने के कारण इस बार 195 ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सकेगा। ग्राम पंचायतों के गठन के लिए 18 दिसंबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। 20 को नए 760 ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद 26 दिसंबर को ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत के सदस्य नहीं होंगे, वहां कोरम पूरा नहीं हो पाएगा। करीब 195 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जहां कोरम के अभाव में ग्राम पंचायतों का गठन नहीं हो सकेगा।

पंचायत एवं निकाय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि आठों ब्लॉकों में प्रधान के 760 और ग्राम पंचायत सदस्य के 9928 पद हैं।

इनमें से ग्राम पंचायत सदस्य के 2421 पद खाली रह गए। इन पदों पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। ग्राम पंचायतों के गठन के लिए चुनाव आयोग की ओर से खाली ग्राम पंचायत सदस्यों को भरने के लिए अधिसूचना जारी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद इन पदों को चुनाव के बाद भरा जाएगा। पूर्व प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों का कार्यकाल 26 दिसंबर से पहले खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉकों में जीते प्रत्याशियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

आठों ब्लॉकों में मतगणना पूरी होने के बाद सोमवार को जीते प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए। चिरईगांव ब्लॉक के रसूलगढ़ गांव से चुने गए प्रधान अमरनाथ ने प्रमाण पत्र लिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त ने बताया कि कुछ प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य रविवार को मतगणना पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र नहीं ले पाए थे। उन्हें फोन करके ब्लॉक के मतगणना स्थल पर बुलाया गया और प्रमाण पत्र दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें