फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की नई टीम में स्मृति इरानी, नजमा नहीं

Thu, 12 Mar 2015 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 188 लोगों को जगह दी गई है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्यों के अलावा भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व उप मुख्यमंत्रियों और विशेष अतिथियों को जगह दी गई है।
विज्ञापन


भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 188 सदस्यों को जगह दी है। इस कार्यकारिणी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को जगह दी गई है। इसके अलावा कुल 188 सदस्यों में 11 महिलाओं को स्थान मिला है। जोकि कुल सदस्यों के 10 फीसदी से भी कम है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी से दो केंद्रीय मंत्री नजमा हेप्पतुल्ला और स्मृति ईरानी की छुट्टी कर दी गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के साथ अप्रैल में नई कार्यकारिणी की बैठक होना प्रस्तावित की गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई बैठक बेंगलुरू में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सदस्यों के नाम जानने के लिए देखें- पूरी लिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें