फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नग्न होकर पति से मिलने कहां पहुंच गई यह युवती!

Tue, 25 Mar 2014 03:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस महिला का पति जेल में था और वह उससे मिलने को बेताब थी। शराब के नशे में पति से मिलने की बेताबी उस महिला के सिर पर ऐसा चढ़ा कि उसे भी पूरी रात जेल में रहना पड़ा।
विज्ञापन


मामला अमेरिका के वर्जिनिया का है। वहां मौरा फुस्सेल (26) नामक एक महिला ने शराब के नशे में बिना कपड़ों के अपने पति से मिलने जेल जा पहुंची। उस महिला को देखते ही पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।

हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों ने मौरा फुस्सेल को अश्लील व्यवहार और सार्वजनिक रूप से नशा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान महिला ने वहां काफी हंगामा मचाया।
विज्ञापन

शराब के नशे में हो गई थी नग्न

दरअसल, एक दिन पहले मौरा फुस्सेल को पति को पुलिस ने हिरासत में लिया था। पति के हिरासत में होने के कारण मौरा बेचैन हो गई और शराब के नशे में नग्न होकर उससे मिलने पहुंच गई।

जब पुलिस ने महिला से कपड़े पहनने को कहा तो उसने मना कर दिया। फिर पुलिस ने उसके सामने कैब से उसके घर भेजने या पूरी रात जेल में बिताने की शर्त रखी। महिला ने जेल में रुकना तय किया।

हालांकि, पुलिस इस बारे में पूरी तरह से जानकारी नहीं दे पाई कि महिला ने एर्लिंग्टन में मजिस्ट्रेट दफ्तर पहुंचकर कपड़े उतारे या पहले से ही नग्न अवस्था में यहां पहुंची थी।
विज्ञापन

महिला और उसके पति को छोड़ दिया गया

डेली मेल के अनुसार, मजिस्ट्रेट के सामने पुलिसकर्मी इस बात को लेकर सुनिश्चित थे कि महिला काफी नशे में थी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि 'हमारे अधिकारी ऐसे लोगों को कैब से घर भेजने का प्रस्ताव देते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इसके लिए तैयार नहीं होते। इस घटना के अगले दिन महिला और उसके पति को छोड़ दिया गया।
ये भी पढ़े, स्कूली बच्चे के साथ किया 50 बार सेक्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें