फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः महीने के अंत तक खत्म होंगे 125 टोल प्लाजा

Fri, 13 Feb 2015 01:16 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजमार्गों पर लोगों का शुल्क बचाने लिए केंद्र सरकार ने 125 टोल प्लाजा खत्म करने का निर्णय किया है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ राजमार्गों से फरवरी के  अंत तक ये टोल प्लाजा हटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन


गडकरी ने जानकारी देते हुए कहा कि 65 राजमार्गों से टोल संग्रह पहले ही बंद किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि जिन मार्ग परियोजनाओं में 50 करोड़ से कम का निवेश हुआ है वहां भी टोल मुक्त कर दिया जाएगा।

सड़क परिवहन मंत्री ने इंडिया-आईआईएम कोलकाता के अध्ययन के हवाले से जानकारी दी कि देशभर में ई-टोल संग्रह प्रणाली से 88 हजार करोड़ की बचत होगी। उन्होंने कहा कि मुंबई-दिल्ली मार्ग पर 350 टोल प्वाइंट्स में से 140 को ई-टोल में परिवर्तित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें