फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबरा का 100 करोड़ का जहर बरामद, 6 गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2015 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में वन विभाग ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोबरा का करीब चार किलो जहर बरामद किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत 100 करोड़ रुपये है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह जहर फ्रांस से बांग्लादेश और बंगाल से होकर भूटान ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


मुख्य वन्यजीव वार्डन आजम जैदी ने बताया कि वन विभाग ने शनिवार को बेलाकोबा रेलवे स्टेशन के पास छह लोगों के कब्जे से यह  जहर बरामद किया है। यह हाल के वर्षों में ऐसी सबसे बड़ी बरामदगी है। उन्होंने बताया कि तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह युवक इस जहर को लेकर भूटान जा रहे थे।

जांच में जहर को असली पाया गया है। वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, इन युवकों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वह जहर भूटान में एक व्यक्ति को सौंपने जा रहे थे।
विज्ञापन


वहां से उसे चीन भेजा जाना था। सूत्रों के मुताबिक, चीन के बाजारों में कोबरा के जहर की भारी मांग है। वहां इससे कई किस्म की दवाओं के अलावा नशीली दवाएं भी बनाई जाती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें