उत्तराखंड की एकता बिष्ट और स्नेह राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वन डे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों आपस में पांच विकेट बांटे।
बंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वन-डे सीरीज का पहला मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 45 ओवर में 142 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 125 रनों पर सिमट गई और उसे 17 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत की जीत में देहरादून की स्नेह राणा और अल्मोड़ा की एकता बिष्ट की किफायती गेंदबाजी का अहम योगदान रहा।
राइट आर्म ऑफ स्पिनर स्नेह ने 9 ओवर में 26 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया। एक ओवर मेडन भी डाला। अल्मोड़ा की लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर एकता बिष्ट ने 7 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट चटकाए।