फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल का बच्चा बना पुलिस कमिश्नर, जानिए कैसे

Fri, 01 May 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर में दस वर्ष के एक बच्चे को बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर बना दिया गया। हुआ यूं कि हरियाणा के सिरसा का रहने वाला गिरीश शर्मा किडनी से संबंधित गंभीर बीमारी से पीड़ित है।
विज्ञापन


उसकी तमन्ना है कि वह पुलिस कमिश्नर बने, तब चाहे वह भले ही एक दिन के लिए ही क्यों न हो। उसकी ये ख्वाहिश जयपुर पुलिस ने पूरी कर दी है। जयपुर पुलिस ने गिरीश को कमिश्नर की कुर्सी पर बैठाकर उसे सलामी भी दी।
विज्ञापन


स्वयं सेवी संस्था ‘मेक अ विश फाउंडेशन’ ने इसकी पहल की। यह संस्था जानलेवा बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की ख्वाहिश पूरी करने के लिए काम करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें