बिहार के पटना और गया जिले में हुई घटनाओं में दस लड़कियां डूब गईं।
गया जिले बाराछाती पुलिस स्टेशन इलाके में एक बांध पर उस वक्त 21 लड़कियां फिसल कर पानी में गिर गईं जब वे एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत स्नान करने गईं थीं।
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों ने 6 लड़कियों के शव को पानी से निकाला।
लड़कियां अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के लिए आज व्रत रखी हुई थीं और घाट पर स्नान को गईं थीं। दूसरी घटना पटना जिले की है जहां फतुहा पुलिस स्टेशन के एक गांव में चार नाबालिग लड़कियां एक तलाब में डूब गईं।