फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यूज सुपरफास्ट: दस मिनट में पढ़िए दस बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में पहुंच गया है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्वांचल में ताबड़तोड़ प्रचार करके आखिरी मुकाबले में आगे निकलने में जी-जान से लगे हैं।
विज्ञापन


उनका मानना है कि भाजपा को बहुमत मिलने नहीं जा रहा है और वह 150 सीटों तक ही सिमटकर रह जाएगी। तीसरे मोर्चे के सवाल पर अखिलेश कहते हैं कि कई राज्यों में गैरकांग्रेस व गैरभाजपा दलों को काफी सीटें मिलने जा रही हैं।

चुनाव बाद बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे। नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल को पूरी तरह खारिज करते हुए अखिलेश का कहना है कि वे केवल प्रचार में आगे हैं जबकि हम काम कर रहे हैं। यूपी जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं गुजरात में नहीं हैं।
विज्ञापन

बनारस जीतेगा कौन, हुआ ओपेनियन पोल

लोकसभा चुनावों में बनारस की सीट किसी मैदान-ए-जंग से कम नहीं दिख रही है। भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी के पूर्वांचल की इस सीट से लड़ने के फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने उनके खिलाफ उतरने का ऐलान कर दिया।

इसके अलावा काफी दिन चली मशक्कत के बाद कांग्रेस इस फैसले पर पहुंची कि उसके लिए स्‍थानीय नेता अजय राय से बढ़िया दांव और कोई साबित नहीं हो सकता।

जाहिर है, मुकाबला ‌त्रिकोणीय है और सबसे ज्यादा दिलचस्प भी। बनारस में 12 मई को वोटिंग होनी है, लेकिन इससे पहले एक पोल आया है, जो मोदी के विरोध में उतरे नेताओं की नींद उड़ाने के लिए काफी है।

इंडिया टुडे ग्रुप और सिसेरो ने मिलकर जो पोल कराया, उसके मुताबिक नरेंद्र मोदी को मिलने वाले संभावित वोटों की तादाद कांग्रेस के अजय राय, आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के कैलाश नाथ चौरसिया और बहुजन समाज पार्टी के विजय प्रकाश जायसवाल के संयुक्त वोट शेयर से भी ज्यादा होगी।

अजय राय को 15 फीसदी, अरविंद केजरीवाल को 10 फीसदी, कैलाश नाथ चौरसिया को 9 फीसदी और विजय प्रकाश जायसवाल को 7 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। मोदी को 56 फीसदी वोट मिलने की संभावना है।

मोदी का बनारस से लड़ने का फैसला क्या उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा को कुछ फायदा पहुंचाएगा, इस पर सर्वे में शामिल लोगों में से 51 फीसदी ने हां कहा।

भारतीय चुनाव आयोग ने दी राहुल गांधी को क्लीन चिट

भारतीय चुनाव आयोग ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को क्लीन चिट दे दी है। मुख्य चुनाव आयुक्‍त वी.एस.संपथ ने बताया कि राहुल गांधी के खिलाफ पोलिंग बूध मे प्रवेश करने पर कोई मामला नहीं बनता है। भाजपा ने राहुल गांधी की शिकायत चुनाव आयोग में की थी कि चुनाव के दौरान पोलिंग बूथ में जाना चुनावी आचार संहिता का उल्‍लघंन था।

मुख्य चुनाव आयुक्‍त वी.एस.संपथ ने बताया कि वाराणसी को लेकर लिए गए सभी निर्णय तीनों चुनाव आयुक्तों ने मिलकर किए थे। नेता के कद को देखते हुए उनकी सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ नहीं किया जा सकता था। चुनाव आयुक्त ब्रहमा भी सभी निर्णयों में शामिल थे। सर्वसम्‍‌माति से सभी निर्णय लिए गए थे।

चुनाव आयुक्‍त वी.एस.संपथ ने बताया कि मोदी की रैली के लिए जिला प्रशासन ने दूसरा स्‍थान उपलब्‍ध कराने के लिए कहा था। वहीं कुल मिलाकर सुरक्षा कारणों के चलते भाजपा की तरफ से रैली के लिए मांगे गए स्‍थल को देने से मना किया गया था।

मुलायम का सबसे बड़ा 'जुआ' है?

शाम के चार बज रहे हैं और आज़मगढ़ शहर के बाहर स्थित समाजवादी पार्टी लोक सभा कार्यालय में हलचल हर पल बढ़ रही है। एक कमरे में मुखिया मुलायम सिंह के भाई राम गोपाल यादव बैठे हैं और दूसरे में भतीजे धर्मेन्द्र सिंह यादव।

एक-एक करके नेतागण आते हैं, कमरे में दाखिल होते हैं, दरवाज़ा बंद होता है और फिर 10 मिनट बाद दूसरा कोई दाखिल होता है। पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव यहाँ के चुनावी मैदान में छलांग लगा चुके हैं और उन्हें टक्कर मिल रही है भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा सांसद रमाकांत यादव से।

एक ज़माने में मुलायम सिंह के ख़ास लोगों में शुमार किए जाते थे रमाकांत यादव। रमाकांत 1996 और 1999 में इस सीट से समाजवादी पार्टी टिकट पर सांसद रह चुके हैं।

आरबीआई ही तय करेगा ब्याज दरें

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने नई सरकार आने के बाद खुद को लेकर लगाए जा रहे, कयासों पर ये जवाब दिया है। कई दिनों से जद्दोजेहद के बाद आखिरकार आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने अपना रूख साफ कर दिया है। रघुराम राजन ने कहा कि सरकार चाहे तो मुझे हटा सकती है। पर ब्याज दरें बतौर आरबीआई गवर्नर मैं ही तय करूंगा।

टीजीटी-पीजीटी के पदों पर भर्ती

नवोदय विद्यालय में योग्य उम्मीदवारों के लिए टीजीटी व पीजीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं।

इन पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता टीजीटी के लिए स्नातक व बीएड तथा पीजीटी के लिए परास्नातक व बीएड रखी गयी है। विज्ञापित पदों में संगीत, आर्ट, उर्दू टीचर व लाइब्रेरियन के पद भी शामिल हैं।

आयु सीमा के तहत टीजीटी के लिए अधिकतम उम्र 35 साल व पीजीटी के लिए 40 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाने का अनुभव होना अनिवार्य है।

साथी की हत्या करने के बाद किया सेक्स

जब इंसान गिरता है तो उसको मापना बहुत असंभव सा हो जाता है। यह घटना उसी की बानगी है। दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक लड़की की हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि हत्या करने वाले आरोपियों ने शव के साथ सेक्स किया था। इनमें से एक लड़की का लिव-इन पार्टनर था।

युवती की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक ने दोस्त के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी युवक एक व्यवसायी से युवती का संपर्क बढ़ने से परेशान था। पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आयानगर निवासी गुलफाम (18) और उसके साथी सेक्टर-10 गुड़गांव निवासी मोहम्मद रफीक(19) को गिरफ्तार किया है।

2 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंदापुर के सुखीराम पार्क के एक मकान के बंद कमरे से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में अलमारी से 18 वर्षीय युवती का शव बरामद किया था। युवती विकासपुरी स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। जांच के दौरान पता चला कि युवती के साथ गुलफाम नाम का युवक रहता था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे साथी समेत धर दबोचा।

मुकदमे में फंसे रामदेव

एक एनजीओ ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दलितों के संबंध में अपमानजनक बयान देने के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ 1000 करोड़ रुपये के सिविल मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।

आरोप है कि बयान में राहुल पर तंज कसते हुए रामदेव ने दलितों का भी अपमान किया था। एनजीओ अंबेडकर कारवां की अध्यक्ष रत्ना वोरा ने याचिका दायर करते हुए मानहानि के एवज में 1000 करोड़ रुपये की मांग की है।

आईएम का एक और आंतकी हुआ गिरफ्तार

राजस्थान एटीएस ने इंडियन मुजाहिदीन के एक और संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। 30 वर्षीय जाकिर को बृहस्पतिवार को प्रताप नगर की लाला लाजपत कालोनी से गिरफ्तार किया गया।

जाकिर को कोर्ट ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एटीएस के मुताबिक, जाकिर राजस्थान में आईएम की गतिविधियों में अपना सहयोग देता था।
विज्ञापन

जब पति भाग गया तो पड़ोसी ने किया कई दिन तक रेप

हरियाणा में रेप की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ताजा मामला यमुनानगर का है, जहां बलात्कार की दो वारदात सामने आई है।

ससोली की एक युवती पर उस समय दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उसका पति एक दिन अचानक उसे छोड़कर कहीं चला गया।

इस बीच पड़ोस के ही रहने वाले एक शख्स ने उसे सहारा दिया। उसने कहा कि वह बच्चो का पालन पोषण करेगा। जुल्म की मारी उस महिला को उस वक्त सहारे की जरुरत थी, ऐसे में पड़ोसी का सहारा देना उसे पसंद आया। लेकिन, उसे क्या पता था कि इस बेदर्द दुनिया में हर चीज की लोग कीमत वसूलते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें