फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: 10 बड़ी खबरें, सिर्फ 10 मिनट में

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी का एक दूरदर्शन के एक इंटरव्यू में प्रियंका गांधी को बेटी जैसा बताने वाला बयान बखेड़ा खड़ा कर गया। ऐसा बताया गया कि इस हिस्से को जानकर एडिट कर दिया गया था, ताकि मोदी का उदारवादी चेहरा न दिखे।
विज्ञापन


गुजरात के मुख्यमंत्री के दफ्तर ने इसी कार्यक्रम के वो हिस्से गुरुवार को जारी किए, जिनमें मोदी ने प्रियंका के बारे में कुछ कहा था। हालांकि, उन्होंने मोदी को बेटी जैसी नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि वो उन पर हमला नहीं करेंगे।

गुरुवार को प्रियंका से भी इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने तल्ख जवाब दिया। इसके अगले दिन एक और खुलासा हुआ। इसी इंटरव्यू में मोदी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी को अपना अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन दूरदर्शन के कार्यक्रम में इस हिस्से को भी काट दिया गया।
विज्ञापन

कांग्रेस हारी तो ये राहुल गांधी का होगा अगला कदम

भले ही कांग्रेस के नेता लोकसभा चुनाव बाद पाटी की भविष्य की भूमिका को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हों, मगर राहुल गांधी अपने करीबी नेताओं को कुछ अलग ही संकेत दे रहे हैं।

सूत्रों के मु़ताबिक, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को कम सीटें मिलने की स्थिति में खिचड़ी सरकार बनाने की बजाय राहुल की प्राथमिकता विपक्ष में बैठने को लेकर मानी जा रही है।

हालांकि करीबी नेताओं का यह भी कहना है कि सोनिया की हरी झंडी मिलने के बाद ही राहुल अपनी योजना पर आगे बढ़ सकते हैं। मगर अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी नेता मोदी को रोकने के लिए तीसरे मोर्च को समर्थन देने की पैरवी कर रहे हैं।

खुद को खुदा न समझे निर्वाचन आयोग

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। चुनाव प्रचार को लेकर चुनाव आयोग की ओर से लगाई गई पाबंदी के चलते आज़म खां खासे नाराज हैं।

उन्होंने और समाजवादी पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी कई बार चुनाव आयोग से इस पाबंदी को हटाने की अपील की। लेकिन चुनाव आयोग ने उनकी नहीं सुनी।

इससे नाराज आजम खां चुनाव आयोग पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आयोग खुद को राजनीति का खुदा नहीं समझे। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि आयोग उनकी विधानसभा की सदस्यता समाप्त करके दिखाए।

फ्री में करें 'वॉट्सऐप' पर चैटिंग

इंटरनेट की आज़ादी को लेकर पूरी दुनिया में बहुत बड़ी बहस छिड़ी हुई है। विभिन्न सरकारों के इंटरनेट पर निगरानी रखने को लेकर जनता के बीच गुस्सा काफ़ी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में एक ऐसी तकनीक आ गई है जिसे मोबाइल की दुनिया में दूसरी क्रांति कहा जा रहा है।

इस तकनीक का नाम है 'मेश नेटवर्क' है। इसमें वो सारी ख़ूबियां हैं जो मोबाइल फ़ोन की दुनिया में दूसरी क्रांति ला सकती है।

'मेश नेटवर्क' तकनीक की सहायता से संचार की दुनिया में लोगों को इंटरनेट की मुख्यधारा के प्रयोग के बिना ही आपस में जोड़ा जा सकता है।

अक्सर ऐसा होता है कि भूमिगत रेलों में, जंगलों में या गांवों में जाने से मोबाइल नेटवर्क ग़ायब हो जाता है। कभी किसी स्थान पर आधिकारिक रूप से नेटवर्क ब्लॉक भी कर दिया जाता है। ऐसे में चैटिंग कर पाना या मैसेज भेज पाना नामुमकिन हो जाता है। 'मेश नेटवर्क' इस समस्या को बहुत आसानी से हल कर सकता है।

एक समुदाय के 10 लोगों की हत्या

असम पुलिस के अनुसार राज्य के दो पश्चिमी ज़िलों में अलग-अलग घटनाओं में विद्रोहियों ने दस ग्रामीणों की हत्या कर दी। जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही संप्रदाय से ताल्लुक़ रखते थे।

पुलिस के मुताबिक़ ये हत्याएं गुरुवार शाम को संदिग्ध बोडो विद्रोहियों ने की। मरने वालों में छह महिलाएं और दो बच्चे हैं। चार लोग जख्मी हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बोडोलैंड क्षेत्र के पुलिस महानिदेशक एल आर बिश्नोई ने बीबीसी को बताया, ''दो अलग-अलग हमलों में दस लोग मारे गए हैं। पहली घटना बक्सा ज़िले में हुई, जहां विद्रोहियों ने तीन लोगों की जान ले ली और एक को घायल कर दिया। कोकराझार में हुई दूसरी घटना में सात लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।''

पहली घटना बक्सा में नेशनल पार्क के क़रीब नरसिंह गांव में हुई, जबकि दूसरी कोकराझार के सपूतग्राम के बालापारा में आधी रात को हुई। बीती रात कोकराझार कस्बे में संदिग्ध विद्रोहियों ने एक पत्रकार की पिटाई भी की।

बंपर भर्ती, 8वीं पास करें आवेदन

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट, चंडीगढ़ में कुल 128 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नौकरी करने का यह एक अच्छा मौका आया है। योग्य उम्मीदवार 20 मई, 2014 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापित पदों में सफाई सेवक के 30 पद, फ्रैश के 20, चौकीदार के 23 पद और माली के 55 पद शामिल हैं। ये सभी पद सबसे निचली श्रेणी में आते हैं।

खास बात यह है कि कुल 128 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 103 पद निधारित किए गए हैं, शेष पद एससी, एसटी, बीसी और विकलांग के लिए हैं।

हिमाचल बोर्ड के 12वीं के नतीजे आएंगे शनिवार को

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) के बारहवीं के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए जा सकते हैं। बोर्ड के एक अधिकारी ने जानकरी देते हुए कहा कि हायर सेकेंडरी एजुकेशन का परीक्षा परिणाम 03 मई को घोषित किया जा सकता है।

बोर्ड की ओर से जारी की गयी विज्ञप्ति के मुताबिक साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के परीक्षा परिणाम एक साथ घोषित किए जा सकते हैं। पिछले वर्ष बोर्ड ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम 06 मई को घोषित किया था। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने यह वार्षिक परीक्षा मार्च महीने में आयोजित की थी।

इस वर्ष बोर्ड ने यह परीक्षा राज्य के सभी परीक्षा केन्द्रों पर 05 मार्च को शुरू की थी जो 27 मार्च को सम्पन्न हुई। बोर्ड ने परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी से की थी जबकि आखिरी परीक्षा फ़िलॉसफ़ी से हुई थी। बोर्ड ने रिजल्ट समय पर घोषित करने के लिए सभी मूलभूत तैयारियां कर ली हैं।

जानिए क्या है बसपा की शक्ति?

भारत में 2014 का लोकसभा का चुनाव चल रहा है। यहां के कुछ क्षेत्रों में मतदान समाप्त हो चुका है, कुछ क्षेत्रों में अभी मतदान होना बाक़ी है।

बसपा, कांशीराम का बनाया राजनीतिक दल है जिसमें दलितों की राजनीतिक सहभागिता अन्य दलों से बहुत ज्यादा है। एक दलित की बेटी के रूप में मायावती के हाथों में इसका नेतृत्व है। अभी हाल ही में कांशीराम की अंग्रेज़ी में जीवनी ‘कांशीराम: लीडर ऑफ़ द दलित’ आई है।

कांशीराम की जीवनी लिखते वक्त मैंने देखा था कि किस प्रकार कांशीराम ने उत्तर प्रदेश में न केवल दलित जातियों को संगठित एवं जागरुक किया था, बल्कि उन्होंने ‘बहुजन’ वाद से दलित, पिछड़ावर्ग और पिछड़े मुस्लिम सामाजिक समूहों का एक सामाजिक एवं राजनीतिक गठजोड़ बनाने का प्रयास किया था। जिसमें कुछ हद तक वे सफल भी हुए थे।

2014 के चुनाव में ग़ैर-यादव पिछड़ी जातियों का एक हिस्सा भाजपा के मोदी के रूप में ओबीसी कार्ड दिये जाने के कारण भाजपा की ओर आकर्षित है, तो बसपा की ओर दलितों और ब्राह्मणों का एक खास वर्ग और मुसलमान मत आकर्षित हुए हैं।

बसपा ने उत्तर प्रदेश में इस बार ब्राह्मण जाति के सर्वाधिक 21 उम्मीदवार उतारे हैं। मायावती ने मुसलमान समुदाय के 19 उम्मीदवारों को टिकट दे, उनके मतों के लिए दावा ठोका है।

फिर भी मुसलमान भाजपा को हराने के लिए कहीं बसपा, कहीं सपा, कहीं कांग्रेस को वोट देता दिखता है, ऐसे में संभावना है कि मायावती अपने 2009 के प्रदर्शन के आस-पास ही रहेंगी।

कौटिल्य के बाद आई 'वंडर किड'

गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित की तरह सिरसा की जिया फुटेला भी विलक्षण स्मरण शक्ति की धनी हैं। जिया किसी भी सवाल का जवाब सेकेंडों में देकर सबको दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर देती है।

टीवी चैनलों पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा चुकी जिया का संबंध सिरसा जिले है, इसलिए यहां की 12 संस्थाओं ने उसे सम्मानित करने का कार्यक्रम बनाया है। मात्र नौ वर्ष की आयु में जिले का नाम रोशन करने वाली जिया को सभी देशों की राजधानी, सभी आविष्कारों के बारे में जानकारी है। किसी भी आविष्कार के वैज्ञानिक का नाम झट से बताती है।

बोर्ड पर सैकड़ों नंबर लिखकर जिया का एक बार दिखाने के बाद उससे पूछा जाए तो एक सेकेंड में उत्तर दे देती है। छोटी आयु में विश्वभर की जानकारी रखने वाले कौटिल्य पंडित की प्रतिभा से तो कोई अनजान नहीं होगा, ठीक उसी प्रकार सिरसा के हाउसिंग बोर्ड निवासी विनोद फुटेला की नौ वर्ष की बेटी जिया को भी पूरे वर्ल्ड के बारे में ज्ञान है।
विज्ञापन

ट्रेन में बड़ी डकैती करने वालों के बारे में बड़ा खुलासा

जीआरपी ने लखनऊ मेल डकैती की गुत्थी सुलझा ली है। अभी तक सामने आई कहानी में पता चला है कि ट्रेन डकैती की स्क्रिप्ट मुरादाबाद के एक प्रापर्टी डीलर ने लिखी थी।

इसमें उसने गाजियाबाद और दिल्ली के बदमाशों का इस्तेमाल किया। डकैती में आठ बदमाश थे। जीआरपी ने लोनी से तीन बदमाशों को उठाया है। देर रात तक इन्हें साथ लेकर बाकी ठिकानों पर छापामारी चल रही थी। पकड़ में आए बदमाशों से एसपी जीआरपी ने भी थाने पहुंचकर पूछताछ की है।

एडीजी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के नाम अजय कालिया, असलम और कालू राम हैं। अजय जहां उन्नाव जिले का रहने वाला है, वहीं असलम मुरादाबाद और कालू मेरठ का है। एडीजी ने बताया कि इन तीनों ने अब तक 45-50 गाड़ियों में लूट और चोरी करने की बात कुबूल की है।

इनके पास से जीआरपी को सोने की चेन, अंगूठी और कई लेडीज घड़ियां बरामद हुईं हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें