अप्राकृतिक संबंध बनाने को लेकर दबाव डालने के आरोप में एक 28 वर्षीय महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला की अभिजीत रामाभाऊ रघाटे (36) से चार महीने पहले ही शादी हुई थी, जो एक शैक्षणिक संस्थान में कार्यरत है।
पीटीआई की खबर के मुताबिक महिला ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और धमकाने का आरोप लगाया है।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति ने उस पर सात मई से 13 अगस्त तक कई बार ऐसा करने के लिए दबाव बनाया।
पुलिस ने पति के खिलाफ धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार), 498ए (पत्नी के साथ क्रूरता पूर्ण बर्ताव) समेत कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।