फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आतंकी है रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा'

Tue, 28 Jan 2014 11:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम की मासिक पत्रिका 'ऋषिप्रसाद' के ताजा अंक में उनपर रेप का आरोप लगाने वाली पीड़ित छात्रा को आतंकी कसाब व आसाराम को भगवान बताया गया है।
विज्ञापन


यूपी के शाहजहांपुर जिला निवासी पीड़िता का परिवार इस बदनामी से परेशान होकर पत्रिका के खिलाफ अदालत जाने का निर्णय किया है।

'ऋषिप्रसाद' के ताजा अंक में पेज सात पर छपी रिपोर्ट में एक समर्थक ने पीड़िता की पाकिस्तानी आतंकवादी अफजल कसाब से तुलना कर डाली है।

लेख में कहा गया कि आतंकी कसाब ने खुद को नाबालिग बताया था, लेकिन जांच में वह बालिग निकला।

पत्रिका में पीड़िता को कई तरह से दोषी बताते हुए आसाराम को निष्कलंक निर्दोष तथा भगवान का अवतार साबित करने का प्रयास किया गया है।

कोर्ट से राहत मिलती न देख आसाराम बापू के समर्थक पीड़ित छात्रा के परिवार पर दबाव बनाने के लिए तरह-तरह की रणनीति बना रहे हैं। कभी रिश्तेदारों को धमकी तो कभी पीड़िता को परेशान करना।

पत्रिका में छपी यह रिपोर्ट भी इसी साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है। बदनामी से परेशान पीड़ित परिवार पत्रिका में छपे लेख से काफी आहत बताया जा रहा है।

उनके पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वे पत्रिका 'ऋषिप्रसाद' के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोर्ट के दरवाजा खटखटाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें