फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड में चिकित्सकों की भारी कमी

Mon, 12 Jun 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
शपथ लेते पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएमएस एसोसिएशन के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डा.अशोक यादव ने कहा कि हम लोग कठिन हालात में काम करते हैं। समूचे बुंदेलखंड में चिकित्सकों की बेहद कमी है। उसके बावजूद वह लोग परिश्रम के साथ सेवा में लगे हैं। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन



कहा कि प्रदेश में 42 हजार संवर्ग की जरुरत है। 18050 संवर्ग हैं। कहा कि वह लोग समाज के संवेदनशील संवर्ग से आते हैं। बताया कि प्रदेश में उनकी 75 जिला शाखाएं हैं। जिसमें पदाधिकारी जागरूक नहीं हैं।

कहा कि वर्ष 2007 में भारत सरकार ने कहा था कि यूपी, बिहार, राजस्थान आदि हिम्मत करें और संकल्प लें तो वह भरपूर मदद करेंगे। 15 हजार करोड़ रुपया केंद्र सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश को दिए। लखनऊ से आए डा.रमेश सिंह, डा.अमित सिंह, डा.अनिल सिंह, अनिल त्रिपाठी, डा.बीपी सिंह, डा.प्रवीण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष आरपी वर्मा, सचिव डा.अशोक कुमार, अनिल सचान, विकास यादव, रावेंद्र मिश्रा, जयप्रकाश साहू, डा.विनयप्रकाश, डा.गोविंद सचान, डा.राज, डा.पूनम सचान, डा.रामऔतार, डा.रमेशचंद्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें