फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस से बाहर हुई 'एक्सपोज' फेम अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू होने के एक सप्ताह बाद से बिग बॉस के घर से प्रतिभागियों के बाहर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार की रात को शो का पहला प्रतिभागी शो से बाहर भी हो गया है। बिग बॉस 8 से आउट होने वालीं पहली प्रतिभागी का नाम है सोनाली राउत।
विज्ञापन


सोनाली राउत हाल ही में आई हिमेश रेशमिया की फिल्म द एक्सपोज में मुख्य भूमिका निभाती हुई नजर आईं थीं। बिग बॉस 8 का हिस्सा बनने पर सोनाली ने कहा था कि वह इस रियलिटी शो में इसलिए आईं ताकि वह चर्चाओं में रह सकें। शो से उनकी इतनी जल्दी बिदाई ने यह साफ कर दिया कि सोनाली के इरादे पूरे नहीं होने वाले।

छोटे पर्दे पर आईं सोनाली बेंद्रे

काफी समय से सुर्खियों और पर्दे से गायब रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अब एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय होने जा रही हैं। ​चैनल लाइफ ओके में प्रसारित होने वाले धारावाहिक में सोनाली अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री के साथ नजर आएंगी​।

सोनाली बेंद्रे कहती हैं कि उन्होंने एकता कपूर की 'अजीब दास्तां है ये' इसलिए स्वीकार की, क्योंकि उन्हें इसमें न केवल अपना किरदार पसंद आया, बल्कि इसकी कड़ियां सीमित रखने का विचार भी उन्हें भाया​।​​
विज्ञापन

आगे बढ़ गई रेखा की फिल्म

रेखा की आने वाली फिल्म सुपरनानी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म निर्देशक इंद्र कुमार की योजना अपनी आगामी फिल्म ​'​सुपर नानी​'​ को दीवाली के दौरान रिलीज करने की थी। लेकिन उन्होंने अब उसी वक्त रिलीज हो रही शाहरुख खान अभिनीत ​'​हैप्पी न्यू ईयर​'​ फिल्म को देखकर अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।​​

लघु बजट फिल्म ​'​सुपर नानी​'​ 24 अक्टूबर को रिलीज होनी थी​,​ लेकिन अब यह 31 अक्टूबर को रिलीज होगी।​ फिल्म में रेखा, शरमन जोशी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं।​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें