फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः इसीलिए सलमान खान ने नहीं की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान की गिनती बीते दो दशक से देश के सबसे योग्य कुंवारे युवकों में होती रही है। उनके हमउम्र नायक, नायिकाओं से लेकर उनकी प्रेमिकाओं तक के विवाह हो चुके हैं। समय-समय पर उनका नाम अलग-अलग सुंदरियों से जुड़ता रहा, परंतु सलमान ने शादी नहीं की। वह 50 साल के हो रहे हैं।
विज्ञापन


मीडिया अक्सर उनसे शादी को लेकर सवाल करता रहता है, परंतु सलमान या तो टालते रहे या चुप्पी साधे रहे परंतु कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने अपना दिल खोलते हुए कहा था कि मेरे ऊपर अदालत में केस चल रहे हैं, जिनका भविष्य क्या होगा मैं नहीं जानता। सलमान का कहना था कि अगर उनके विरुद्ध कोई फैसला आता है तो वह नहीं चाहेंगे उनका परिवार मुश्किल में पड़े।
विज्ञापन

बॉलीवुड सितारों के दिल पत्थर के

सलमान को अदालत द्वारा पांच साल जेल की सजा सुनाए जाने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों का संवेदनहीन चेहरा सामने आया है। दिन भर की चुप्पी के बाद ट्विटर पर धीरे-धीरे अपनी राय के साथ उतर रहे, सितारों की टिप्पणियां हैरान करने वाली हैं।

करन जौहर, सुष्मिता सेन, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीती चोपड़ा, दीया मिर्जा और ऋषि कपूर ने पूरी तरह सलमान को अपना समर्थन दिया है। वहीं, गायक अभिजीत ने सड़क पर सोने वालों को कुत्ता करार दिया है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा, ‘जब किसी अपने को सजा मिलती है, तो दुख होता है। भले ही उसने गलती की हो। हम सलमान के साथ हैं। वहीं फिल्म तेवर में खुद को ‘सलमान का फैन’ घोषित करने वाले अर्जुन कपूर ने ट्वीट किया, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई कोई व्यक्ति या कोर्ट क्या कहता है, जो हुआ सलमान उसके हकदार नहीं हैं।’

वहीं परिणीती चोपड़ा ने यहां तक कहा कि काश न्यायाधीश ने सलमान का मानवीय चेहरा देखा होता। निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने कहा कि वह भारी मन से ट्वीट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं सलमान और उनके परिवार के साथ हूं। उनके लिए प्रार्थना करता हूं। इसी तरह पूर्व विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन ने अपने ट्वीट में कहा कि एक अपराधी और मानवीय व्यक्ति में फर्क होता है। कड़ी सजा और न्याय में अंतर है। उन्होंने सलमान के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें