कल रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम बैक' को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन शानदार रिस्पॉंस मिला है। फिल्म ने पहले दिन 14.35 करोड़ की कमाई की है। जो कि पिछले सप्ताह रिलीज हुई सैफ और कैटरीना की फिल्म फैंटम से काफी बेहतर है। फैंटम ने पहले दिन 8.46 करोड़ की कमाई की थी। इसको देखते हुए वेलकम बैक से बढ़िया वीकएंड की उम्मीद की जाने लगी है।
वेलकम बेक का पहले दिन का कलेक्शन इस साल रिलीज हुई फिल्मों में बजरंगी भाईजान के बाद पहले दिन अच्छी कमाई करने वाली फिल्मों के करीब है। ब्रदर्स ने पहले दिन 15.20 करोड़ जबकि एबीसीडी-2 ने पहले दिन 14.30 करोड़ की कमाई की थी।
वेलकम बैक को समीक्षकों से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है। यह 2007 में आई वेलकम का सीक्वल है। लेकिन इस बार फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नहीं हैं। इस बार अनिल कपूर, नाना पाटेकर और परेश रावल के साथ जॉन अब्राहम और श्रुति हासन दिख रहे हैं। वेलकम बैक की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट
#WelcomeBack has an EXCELLENT Day 1... Fri ₹ 14.35 cr. India biz... Biz should MULTIPLY further over the weekend. SUPER!— taran adarsh (@taran_adarsh) September 5, 2015