फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी 'वेलकम बैक' का दबदबा

Sun, 06 Sep 2015 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वेलकम बैक का पहले दिन का शानदार बिजनेस दूसरे दिन भी जारी रहा। इस शुक्रवार रिलीज हुई अनिल कपूर और नाना पाटेकर की मुख्य भूमिकाओं वाली वेलकम बेक ने शुक्रवार को 14.35 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार को फिल्म ने 17.05 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन


पहले दो दिन में फिल्म ने 31.40 करोड़ का बिजनेस किया है। पहले दो दिन के बिजनेस को देखते हुए फिल्मी पंडितो का मानना है कि रविवार को फिल्म का प्रदर्शन और बेहतर हो सकता है। वेलकम बैक 2007 में आई वेलकम का सीक्ल है। फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर के साथ जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, परेश रावल और शाइनी आहूजा भी मुख्य किरदारों में हैं।

फिल्म को अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है। अनीस ने ही वेलकम को भी निर्देशित किया था। देखिए फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनेलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

#WelcomeBack witnesses an UPWARD TREND on Sat. Biz is ROCKING. Fri 14.35 cr, Sat 17.05 cr. Total: ₹ 31.40 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) September 6, 2015
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें