फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिन में क्या खूब कमाई की है 'किक' ने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म को पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस में करीब 26 करोड़ की ओपनिंग मिली। यह ओपनिंग इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हुई। इसके पहले यह रिकॉर्ड एक विलेन का नाम था। उसने 16 करोड़ की ओपनिंग की थी। हालांकि पहले दिन यह फिल्म धूम 3 और चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।
विज्ञापन

Trending Videos

दूसरे दिन 27 करोड़

समीक्षकों द्वारा औसत ठहराई गई इस ‌फिल्म को दूसरे दिन भी देखने वालों की कमी नहीं रही। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने शुक्रवार से थोड़ा बेहतर ही कारोबार किया। शनिवार को इस फिल्म ने 27 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। इस तरह शुरुआती दो दिनों में ही यह फिल्म 53 करोड़ कमाने में सफल रही।

रविवार को जबर्दस्त कमाई

रविवार की छुट्टी का असर फिल्म के कलेक्‍शन पर दिखा। रविवार को फिल्म ने 30 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में 83 करोड़ का कारोबार कर लिया है। 83 करोड़ सिर्फ भारत से हुई आमदनी है। इसमें ओवरसीज मार्केट शामिल नहीं है।
विज्ञापन

ईद पर मिलेगा लाभ

मंगलवार को ईद की छुट्टी है। फिल्म को इसका लाभ मिलने वाला है। एक अनुमान के मुताबिक मंगलवार तक यह फिल्‍म 1 करोड़ 30 लाख तक पहुंच सकती है। जिस तरह से यह फिल्म चल रही है उसको देखकर लग रहा है कि यह इस साल की पहली 200 करोड़ वाली फिल्म होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें