फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम्टी शर्मा..' ने 3 दिनों में की इतनी कमाई?

विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट और वरूण धवन की इस फिल्म ने पहले दिन करीब 9 करोड़ की कमाई की। इसे ठीक-ठाक शुरूआत माना गया। पहले दिन फिल्म देखने वालों में से उनकी संख्या ज्यादा थी जो इस फिल्म को आलिया भट्ट या फिल्म के गानों की वजह से देखने आए थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन और भी बेहतर

फिल्म समीक्षकों ने इसे एक बार देखी जाने वाली फिल्‍म बताया। इसका सीधा लाभ फिल्म के कलेक्‍शन को मिला। फिल्म ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को थोड़ा बेहतर कारोबार किया। शनिवार को इस फिल्म ने 11 करोड़ से अधिक कमाई की। इस तरह शुरुआती दो दिनों में इस फिल्‍म ने 20 करोड़ कमा लिए।

रविवार का लाभ भी

फिल्‍म ने रविवार को शानदार कारोबार करते हुए 13 करोड़ का कलेक्‍शन किया। रविवार की छुट्टी और दूसरी कोई बड़ी फिल्म न होने का लाभ इस फिल्‍म को मिला। इस तरह से फिल्म ने वीकेंड ने 33 करोड़ का कलेक्‍शन कर लिया।
विज्ञापन

लेकिन 2 स्टेट्स से पीछे

वीकेंड पर अच्छा कलेक्‍शन कर लेने के बावजूद यह फिल्म आलिया की पिछली फिल्म से थोड़ा पीछे रह गई। आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्‍म ने अपने पहले वीकेंड पर 33 करोड़ की कमाई की थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें