यश चोपड़ा बैनर की फिल्में आमतौर पर बड़ी ओपनिंग वाली फिल्में मानी जाती हैं। लेकिन इस शुक्रवार रिलीज हुई आदित्य राय कपूर और परिणिती चोपड़ा की फिल्म दावत-ए-इश्क को वीकेंड पर बहुत बड़ी ओपनिंग नहीं मिली है।
महाराष्ट्र से लेकर उत्तर भारत तक जबर्दस्त प्रमोशन करने के बाद भी फिल्म को शुक्रवार को 4 करोड़ की ओपनिंग मिली थी। वीकेंड तक यह कलेक्शन 14 करोड़ तक पहुंचा। 40 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म वीकेंड तक 14 करोड़ ही कमा पाई है।
अब चूंकि फिल्म का मुख्य कारोबार वीकेंड में ही होता है तो यह मानना चाहिए कि यह फिल्म अपनी लागत तक पहुंच जाए यही फिल्म के लिए बड़ी बात होगी।