फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'मर्दानी' ने 3 दिनों में कमाए कितने?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदीप सरकार निर्देशित रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी ने रिलीज से पहले काफी सुर्खियों में थी। फिल्म में रानी मुखर्जी को लेडी सिंघम कहकर बुलाया गया। यह फिल्म इसलिए भी चर्चाओं में थी क्योंकि यह यशराज बैनर की पहली फिल्म थी जिसे ए प्रमाणपत्र को मिला।
विज्ञापन


बावजूद इसके फिल्म बड़ी ओपनिंग लेने में सफल रही। पहले दिन इस फिल्म ने 3 करोड़ 75 लाख रूपए कमाए। रानी की स्टार वैल्यू और यशराज बैनर को देखते हुए इसे औसत से नीचे का कलेक्शन माना गया।

दूसरे दिन थोड़ा बेहतर

रानी की यह एक्‍शन फिल्म कमाई के मामले में दूसरे ‌दिन थोड़ा बेहतर साबित हुई। फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन की तुलना में करीब एक करोड़ अधिक कमाए। फिल्म ने शनिवार को 4 करोड़ 75 लाख की कमाई की।

चूं‌कि फिल्म में कुछ एडल्ट सीन और डायलॉग थे इसलिए फिल्‍म से परिवारों ने दूरी बनाई। इस बात का थोड़ा नुकसान जरूर हुआ। बावजूद इसके यह फिल्म शुक्रवार की तुलना में बेहतर साबित हुई।
विज्ञापन

तीसरे दिन 5 करोड़

रविवार की छुट्टी का थोड़ा लाभ ही मर्दानी ले पाई। रविवार को मर्दानी का कलेक्‍शन करीब 5 करोड़ था। इस तरह शनिवार और रविवार के कलेक्‍शन में कोई खास अंतर नहीं था।

फिल्म के शुरुआती वीकेंड में हुई कमाई को जोड़े तो यह आंकड़ा करीब 13 करोड़ 50 लाख पहुंचता है। इस ‌ओपनिंग को यदि बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता तो यह फिल्म फ्लॉप के ठप्पे से भी बच गई। अब देखना यह है कि वीकेंड बाद इस फिल्म का कलेक्‍शन कैसा होता है। मप्र में यह फिल्म टैक्स फ्री भी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें