फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कैसा रहा 'एनएच10' का वीकेंड कलेक्शन

Mon, 16 Mar 2015 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की महत्वाकांक्षी फिल्म 'एनएच10' वीकेंड में भी कुछ खास रफ्तार नहीं पकड़ पाई। हालांकि पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन फिल्म ने ठीकठाक बिजनिस किया।
विज्ञापन


बतौर निर्माता अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पहली बार 'एनएच10 के माध्यम से फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म के प्रमोशन में भी उन्होंने जमकर पसीना बहाया था।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने की उम्मीदें की जा रहीं थीं। लेकिन ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा। ओपनिंग डे पर ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी ठंडा रहा। तकरीबन 24 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म पहले दिन महज 3 करोड़ के आसपास ही कमाई कर पाई।
विज्ञापन


हालांकि वीकेंड में फिल्म ने थोड़ी रफ्तार जरूर पकड़ी और वर्ल्ड कप में भारत के मैच के वाबजूद शनिवार को फिल्म ने 4.50 करोड़ का बिजनिस किया।

ट्रेड विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार तक फिल्म ने 7.85 करोड़ की कमाई कर ली है। रविवार का कलेक्शन अभी साफ नहीं हो पाया है। जानकारों के अनुसार वीकेंड में फिल्म 13 करोड़ के आसपास की कमाई करने में कामयाब हो सकती है।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए भी है कि इस फिल्म के अलावा फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर और कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें