अनुराग कश्यप का निर्देशन रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा जैसे कलाकार और साथ ही पहली बार करण जौहर जैसी नामी हस्ती का फिल्म के माध्यम से नेगेटिव भूमिका में डेब्यू।
सभी कुछ तो ठीक था इस फिल्म के साथ। जाने माने निर्देशक और लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी के कारण ही तो इस फिल्म को साल 2015 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों से एक माना जा रहा था। फिल्म का प्रचार-प्रसार भी अच्छे से किया गया था।
फिर आखिर ऐसा क्या हो गया इस फिल्म के साथ जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों को थी।