20 साल पहले रिलीज हुई मोहरा फिल्म अभी तक चर्चाओं में है। फिर वह चाहे इस फिल्म में रवीना की अदाएं हो। अंधे का किरदार निभा रहे नसीरूद्नीन हो या फिर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की जोड़ी हो। यह फिल्म सुपरहिट थी और इसे अब तक पसंद किया जा रहा है।
एक गाने ने लगाई थी आग
इस फिल्म के एक गाने टिप टिप बरसा पानी को उस समय का सबसे बोल्ड गाने के रूप में देखा जाता रहा है। इस गाने में रवीना टंडन की अदाओं जादू चलाने वाली थीं। इस फिल्म से पहले रवीना की इमेज इतनी बोल्ड नहीं थी लेकिन इस गाने और फिल्म के इस रोल ने रवीना को रातों-रात चर्चाओं में ला दिया था।
अक्षय के साथ रोमांस भी
राजीव रॉय निर्देशित इस फिल्म के बाद अक्षय और रवीना की जोड़ी भी चर्चाओं में आई थी। इसके बाद फिल्मी पत्रिकाओं ने अक्षय और रवीना के बीच अफेयर को खूब हवाएं दीं। हालांकि यह अफेयर बाद में टूट गया।
पर्याप्त मात्रा में बोल्डनेस
फिल्म की खूबी यह थी कि इस फिल्म में पर्याप्त मात्रा में बोल्डनेस थी। फिर वह चाहे विषय के स्तर पर हो या फिर एक्सपोजर के स्तर पर। कहने को तो फिल्म में दो हीरो थे लेकिन नसीर साहब ने निगेटिव भूमिका निभाकर इन दोनों नायकों से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।