फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्द कूल नहीं, राक्षस बन जाता है: सनी लियोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री सनी लियोन कहती हैं कि महिलाओं से दुर्व्यवहार करके और उन्हें बेइज्जत करके एक मर्द 'कूल' नहीं बल्कि राक्षस बन जाता है। सनी ने एक बयान में कहा, 'मैं भारत से नहीं हूं। मैं कभी भी ऐसी संस्कृति में नहीं रही हूं, जिसमें आजाद ख्याल का होना सामान्य बात नहीं है।
विज्ञापन


मैं बस सभी पुरुषों से यह कहना चाहती हूं कि आप अगर एक मर्द हैं, जो एक महिला की आजादी पर पहरे लगा रहे हैं, तो यह ठीक नहीं है फिर चाहे आप एक कस्बे से हों या एक बड़े शहर से।'
विज्ञापन

गलत देखकर आंख फेर लेना अपराध

सनी ने इस मौके पर पुरुषों के लिए कहा कि 'इस तरह के व्यवहार से आप कूल नहीं बल्कि राक्षस बन जाते हैं।' सनी का मानना है कि गलत चीज देखकर आंख फेर लेना या चुप्पी साध लेना एक अपराध है।

सनी ने कहा , 'मैं पुरुषों से कहना चाहती हूं कि गलत होता देख आप विरोध करें। चुप्पी साध लेना एक अपराध जैसा है। आपको लड़कियों को समान आजादी दिलाने के लिए कुछ बोलना और उनकी मदद करनी चाहिए। अगर आपके दिल में उनके लिए इज्जत है, तो आप उनके लिए आवाज जरूर बुलंद करेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें