फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी देओल की शख्सियत के कुछ अलग रंग

Mon, 29 Oct 2012 10:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
'जब ये ढाई किलो का हाथ उठता है तो फिर कोई और उठता नहीं, उठ जाता है।' सिनेमा के बदलते दौर में भी फिल्म 'दामिनी' में सनी देओल का यह मशहूर डॉयलॉग तो आपको याद ही होगा। एक्शन और रोमांटिक किरदारों से लेकर बॉलीवुड में अपने शानदार स्क्रीन अपीयरेंस और बुलंद अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल की अलग ही जगह है।
विज्ञापन


नौ अक्तूबर, 1959 में जन्में सनी का दौर भले ही हिंदी फिल्मों में अब बदल चुका हो लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है। तो चलिए, उनके जन्मदिन के इस मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं-

असली नामः बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है। चूकिं उनका परिवार उन्हें प्यार से सनी नाम से बुलाता था तो आगे चलकर फिल्मों में भी उन्हें सनी नाम से ही पहचान मिली। हालांकि 1995 में उन्हें 'अजय' नामक की एक फिल्म में भी काम किया था।
विज्ञापन


इंग्लैंड से सीखी एक्टिंगः अपनी देसी छवि के लिए मशहूर सनी के प्रशंसकों को शायद ही मालूम होगा कि एक्टिंग की पढ़ाई उन्होंने इंगलैंड के बर्मिंघम के 'द ओल्ड वर्ल्ड थियेटर' से की।

सफल बिजनेसमैनः फिल्मों के अलावा सनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। 'सनी साउंड स्टूडियो' कंपनी में एविएट समूह के साथ उनकी पाटर्नरशिप है जिसे उन्होंने 1996 में स्थापित की थी। इस कंपनी का भारत में डॉल्बी डिजिटल साउंड लाने में बड़ा योगदान माना जाता है। साथ ही, सनी अपने भाई बॉबी और पिता धर्मेंद्र के साथ रेस्टुरेंट चेन भी चलाते हैं।

विनम्रता है पहचानः फिल्मों में सनी अपनी गुस्सैल और आक्रामक छवि के लिए जाने जाते हैं पर असलियत में वह बेहद शर्मीले और विनम्र व्यक्तित्व के इंसान हैं।

स्टैलोन से प्रेरणाः सनी की शानदार बॉडी के प्रशंसकों को शायद ही पता हो कि इस बॉडी के पीछे हॉलीवुड अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन प्रेरणा हैं। सनी उनके इतने बड़े प्रशंसक हैं कि उन्होंने सिल्वेस्टर स्टेलोन जिम से ही प्रशिक्षण लेकर अपनी शानदार बॉडी बनाई।

मीडिया से दूरः कभी डिंपल कपाडिया के साथ रोमांस के चर्चों में रहने वाले सनी ने अपने परिवार और पर्सनल लाइफ को हमेशा मीडिया से अलग रखने की कोशिश की। उनकी पत्नी पूजा देओल दूसरी सेलिब्रिटीज की तरह कभी भी मीडिया के सामने नहीं आईं।

पंजाब दा पुत्तरः सनी की फिल्में पंजाब में बहुत अधिक चलती हैं। उनकी यादगार फिल्म 'गदर' की लोकप्रियता तो कुछ इस कदर रही कि पंजाब में कई सप्ताह तक लोगों की दीवानगी को देखते हुए कई सिनेमाघरों ने सुबह 6 बजे का स्लॉट भी इस फिल्म के लिए फिक्स कर दिया।

दो बार नेशनल अवार्डः सनी को दो बार राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। 1990 में फिल्म 'घायल' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 1993 में फिल्म 'दामिनी' सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेता के रूप में उन्हें सम्मानित किया गया।         
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें