सोनाक्षी सिन्हा ने दिल्ली की जसलीन कौर से बदतमीजी करने के आरोपी सर्वजीत से माफी मांगी है। हाल ही में दिल्ली में जसलीन कौर नाम की लड़की ने एक लड़के सर्वजीत पर सड़क पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जसलीन ने फेसबुक पर उस लड़के की फोटो भी डाल दी थी। और इसके बाद लड़की के समर्थन में काफी लोग आ गए थे। मीडिया ने भी मामले को खूब उछाला था।
मामले के मीडिया में आने के बाद पुलिस ने लड़के के खिलाफ कार्रवाई की थी। इसी सब पर सोनाक्षी सिन्हा भी इस मामले में कूद पड़ी थीं। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लड़की की बहादुरी का तारीफ की थी। उन्होने लिखा था, 'बहुत अच्छे जसलीन, उम्मीद करती हूं कि ये सभी लड़कों के लिए सबक साबित होगा।'
लेकिन बाद में छेड़खानी के आरोपी सर्वजीत ने अपना पक्ष रखकर बताया कि कि जसलीन आम आदमी पार्टी की मेंबर है और ये सब उसने मशहूर होने के लिए किया इसमें उसकी गलती नहीं थी जबकि सबने उसे अपराधी की तरह पेश किया।
सच सामने आया तो सोनाक्षी बोली, सॉरी
जब सर्वजीत ने अपना पक्ष रखाल और इस बात पर बहस शुरू हुई कि क्या जसलीन की कहानी उतनी ही सच्ची है जितनी वो कह रही है ये फिर इसमें कुछ पैंच हैं। इसके बाद सोनाक्षी ने ट्वीट करके सर्वजीत से माफी मांगी है।
सोनाक्षी के ट्वीट
Being a girl, gave the benefit of doubt to Jasleen, like many others! And like many others am embarrassed n let down! Apologies to the guy.
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 27, 2015
Admitting a mistake and apologizing doesn't make anyone a smaller person...thats what I've been taught! https://t.co/3hQtJcPhHg
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) August 27, 2015