फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख के बेटे को झटका, हाथ से गई फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के के बड़े बेटे आर्यन के डेब्यू की खबरों को ब्रेक लग गया है। खबर है कि शाहरुख खान ने साफ कर दिया है कि आर्यन यशराज बैनर की धूम सीरीज की फिल्म से डेब्यू नहीं करेंगे। उन्होंने साफ कर दिया है कि आर्यन अभी अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देंगे।
विज्ञापन


आर्यन को लेकर कहा जा रहा था कि वे आदित्य चोपड़ा की फिल्म धूम 6 से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। अभी आर्यन विदेश में पढ़ाई कर रहे हैं। आर्यन अपनी फैमली के साथ दुबई से न्यू ईयर मनाकर मुंबई लौटे हैं।
विज्ञापन

शाहरुख नहीं कर रहे मेजर ध्यानचंद पर फिल्म

शाहरुख खान ने हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद पर बनने वाली फिल्म को लेकर भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। शाहरुख ने कहा है कि वह इस महान खिलाड़ी पर बनने वाली फिल्म में काम नहीं कर रहे।

खबर थी कि शाहरुख खान करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद का रोल निभाने वाले हैं। पर इन खबरों पर शाहरुख खान ने अपनी बात रखते हुए यह साफ कर दिया है कि वो इस फिल्म में काम नहीं कर रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें