सलमान ख़ान की बहन अर्पिता ख़ान की शादी में सलमान और शाहरुख़ के बीच दोस्ती की ख़बर आई थी। लेकिन 'बिग बॉस 8' के एक एपिसोड में सलमान ख़ान ने इस बात को साफ़ नकार दिया।
अपनी फ़िल्म 'एक्शन जैक्सन' को प्रमोट करने पहुंची अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा से जब सलमान ने पूछा कि आमिर ख़ान, सलमान ख़ान और शाहरुख़ ख़ान में उनका सबसे पसंदीदा अभिनेता कौन है?
तो सोनाक्षी ने बोला कि अब तो आपकी शाहरुख़ से दोस्ती हो गई है तो अगर मैं सोनाक्षी के इतना कहते ही सलमान बीच में बोल पड़े, 'नहीं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है!'
सलमान ने फिर से यही सवाल शाहरुख़ के अंदाज़ में सोनाक्षी से पूछा जिसका जवाब सोनाक्षी ने शाहरुख़ के अंदाज़ में दिया, 'स स स स स स सलमान'। अब सलमान मस्ती ले रहे थे या सच कह रहे थे ये तो वही बेहतर जानें।