फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद-आलिया भट्ट का शानदार आगाज, तोड़े रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' ने पहले दिन कमाल का बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 11 करोड़ की कमाई की है। ये ट्रेड फिगर है, जबकि प्रोड्यूसर फिगर के अनुसार फिल्म ने 13.1 करोड़ कमाए हैं। शाहिद कपूर की ये पहली फिल्म है, जिसने पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले शाहिद की आर राजकुमार ने 9.47 करोड़ की कमाई की थी।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक विकास बहल के लिए भी 'शानदार' पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। फिल्म को दशहरा की छुट्टी का काफी फायदा मिला है। बृहस्पतिवार को रिलीज हुई इस फिल्म को लंबा वीकएंड मिलेगा। इसलिए फिल्म पहले वीकएंड अच्छा बिजनेस कर सकती है। शाहिद कपूर और आलिया पहली बार साथ में काम कर हैं। फिल्म से शाहिद की बहन सना कपूर भी अपना करियर शुरू कर रही हैं।
विज्ञापन

'प्यार का पंचनामा 2' ने पहले हफ्ते कमाए 34.5 करोड़

पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'प्यार का पंचनामा 2' ने पहले हफ्ते 34.5 करोड़ की कमाई की है। ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म 'जज्बा' कोई कमाल नहीं कर सकी। फिल्म 24.3 करोड़ ही कमा सकी है। वहीं 'तलवार' कमजोर शुरूआत के बाद अभी कमाई कर रही है। तलवार ने 29.33 करोड़ की कमाई कर ली है। तलवार की कमाई पर ट्रेड एनिलिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट

#Talvar [Week 3] Fri 50 lacs, Sat 85 lacs, Sun 90 lacs, Mon 30 lacs, Tue 30 lacs, Wed 35 lacs, Thu 18 lacs. Total: ₹ 29.33 cr. India biz.— taran adarsh (@taran_adarsh) October 23, 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें