फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र की बात आते ही हीरोइन हुई लाल-पीली, झल्ला के चली गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
शबाना आजमी फिल्मों के साथ लगातार सेमिनार और कार्यक्रमों में भाग लेती रहती हैं। लेकिन हाल ही में उनके साथ ऐसा कुछ हुआ जिसे वो भूलना चाहेंगी। डेली मेल की खबर के अनुसार, शबाना आजमी एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई। जिसमें उनकी उम्र को लेकर कमेंट किए गए। जिससे वह गुस्सा हो गई और अवॉर्ड शो बीच में ही छोड़ कर चली गई।
विज्ञापन


हाल ही में शबाना आजमी गुड़गांव मे चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में शरीक हुईं। जहां एक बिजनेसमैन ने शबाना की उम्र पर सवाल कर दिया। दरअसल उसने शबाना से कहा कि 65 साल की होनें के बाद भी शबाना काफी जवान दिखती हैं। उन्हे इस बात का खुलासा करना चाहिए कि वो कैसे खुद को जवान रखे हुए हैं।
विज्ञापन

पहली छोड़ी स्टेज फिर कार्यक्रम से भी निकल गईं

बिजनेसमैन के शबाना से जवान रहने की कला का राज पूछने पर वो गुस्से में स्टेज से उतर गई और सामने जाकर लोगों के बीच बैठ गई। लेकिन कार्यक्रम में उनकी उम्र को लेकर फिर भी सवाल होते रहे। लगातर उम्र पर कमेंट से शबाना का पारा चढ़ गया। इसके बाद वो प्रोग्राम छोड़कर चली गई।

इस सारे मामले को लेकर जब शबाना से बात की गई तो उन्होने मामले को तूल ना देते हुए कहा कि वो सिर्फ कुछ देर के लिए ही प्रोग्राम में आईं थी। एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एच. पी. यादव ने इस बारे में कहा कि शबाना नाराज होकर नहीं गईं।

यादव ने शबाना की बात को ही दोहराया कि शबाना ने इस प्रोग्राम के लिए केवल एक घंटे का टाइम दिया था, इसलिए वह फ्लाइट पकड़ने के लिए जल्दी ही चली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें