फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साला खड़ूस ने पहले दिन कमाया कितना

विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई साला खडूस से काफी उम्मीदें की जा रहीं थी। आमिर खान के कई जगह फिल्म के प्रमोशन में आने से भी फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ रही थी। फिल्म से पहले दिन जबर्दस्त कमाई की उम्मीद थी, लेकिन पहले दिन फिल्म फुस्स पटाखा साबित हुई है।
विज्ञापन


'साला खड़ूस' का काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म के प्रोमों भी काफी पसंद किए गए। फिल्म में आर. माधवन बॉक्सिंग कोच के रोल में नजर आए हैं। माधवन की छवि चॉकलेटी चेहरे वाले हीरो की रही है इसलिए उनके शरीर को लेकर भी काफी कुछ कहा जा रहा है। फिल्म की हीरोइन रितिका नया चेहरा है। राजकुमार हिरानी से फिल्म का जुड़ना भी फिल्म के लिए फायदेमंद नहीं रहा।

राजकुमार हिरानी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। हिरानी ने कई दफा कहा कि जब माधवन फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर उनके पास आए तो उन्हें कहानी बेहद पसंद आई। आमिर खान भी फिल्म की स्क्रीनिंग और प्रमोशन में जाकर हिरानी और माधवन से दोस्ती निभाते रहे। इन तमाम चीजों के बावजूद हिरानी का फिल्म में पैसा डूबता दिख रहा है।
विज्ञापन

अपने बजट जितना भी नहीं कमा पाएगी साला खड़ूस!

साला खड़ूस को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिला है। समीक्षकों ने फिल्म को सिरे से खारिज नहीं किया है। वहीं दर्शकों ने फिल्म को बिल्कुल नकार दिया। वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, साला खड़ूस ने 1.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की पहले दिन की कमाई निर्माताओं के लिए बुरी तरह दिल तोड़ने वाली है। फिल्म का बजट 22 करोड़ का है।

पहले दिन की कमाई के बाद फिल्मी पंडित साला खड़ूस के 10 करोड़ के अंदर ही निपट जाने का फिल्म अनुमान लगा रहे हैं। ऐसे में फिल्म अपने बजट तक भी नहीं पहुंच पाएगी। ये फिल्म के प्रोड्यूसर राजकुमार हिरानी के लिए बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर इसी शुक्रवार रिलीज हुई सनी लियोनी की मस्तीजादे को समीक्षकों ने बेहद बुरी फिल्म कहा। इसके बावजूद फिल्म ने साला खड़ूस से बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

साला खड़ूस पर भारी सनी की मस्तीजादे

इस शुक्रवार को साला खड़ूस और मस्तीजादे रिलीज हुई है। मस्तीजादे को समीक्षकों ने बेहद खराब फिल्म बताया है। मस्तीजादे को समीक्षकों ने आधा स्टार देने में भी कंजूसी दिखाई। इसके बावजूद फिल्म साला खड़ूस पर भारी पड़ी है।

सनी लियोनी की मस्तीजादे ने पहले दिन 3.5 करोड़ की कमाई की है। मस्तीजादे का बजट 30 करोड़ का है। इस तरह से सनी लियोनी की फिल्म के भी अपने बजट से ऊपर निकल जाने की उम्मीद तो कम ही दिखती है। लेकिन सनी की फिल्म ने आर. माधवन की फिल्म से ज्यादा कमाई जरूर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें