फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह मेरे टाइप का नहीं हैः सोनाक्षी सिन्हा

Mon, 10 Jun 2013 02:03 PM IST
हरि मृदुल
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी 'लुटेरा' एक पीरियड फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा पाखी नाम की महिला का किरदार निभा रही हैं, जो कि उनकी अब तक अभिनीत भूमिकाओं से एकदम अलग है।
विज्ञापन


फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के अपोजिट रणवीर सिंह हैं। हाल ही में अमर उजाला ने सोनाक्षी सिन्हा से खास मुलाकात की। जानें, सोनाक्षी सिन्हा का पाखी का किरदार क्यों है अलग?

'लुटेरा' में आप अपने किरदार को स्पेशल क्यों मान रही हैं?
'लुटेरा' में मैंने जो काम किया है, वैसा अब तक नहीं किया था। भले ही मेरे खाते में 'दबंग', 'दंबग 2', 'राउडी राठौर' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी सुपरहिट फिल्में हैं, परंतु पाखी की भूमिका निभाकर मुझे बहुत ज्यादा संतुष्टि मिली है।
विज्ञापन


विक्रमादित्य के निर्देशन से भी मैं प्रभावित हुई हूं। एक अभिनेत्री किसी किरदार को निभाते हुए एक नया जीवन जीने जैसी अनुभूति प्राप्त कर ले, तो समझ लीजिए कि वह अपने काम में सफल हो गई है।

जब आपने 'लुटेरा' की स्क्रिप्ट पढ़ी थी, तब लगा था कि आपका किरदार इतना महत्वपूर्ण है?
हां, मुझे लगा था कि यह भूमिका सिर्फ मेरे लिए ही लिखी गई है। इसे कोई और नहीं निभा सकता।

क्या 'लुटेरा' आपके लिए आसान फिल्म रही?
जी नहीं, यह मेरी अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने इसमें काम करते हुए बहुत कुछ सीखा है।

लुटेरा से पहले आप अपनी से दुगुनी उम्र के हीरोज के साथ काम कर रही थीं, लेकिन रणवीर सिंह तो आपके उम्र के हैं। उनके साथ काम की कैसी कैमिस्ट्री रही?
रणवीर के साथ काम करने में बहुत मजा आया। वह फनी किस्म का एक्टर है। वह मैथड एक्टिंग में विश्वास करता है और अपनी भूमिका के लिए बहुत मेहनत करता है।

इस बीच आपके और रणवीर के अफेयर के कई किस्से खबरों में छाए रहे?
इस तरह की गॉसिप बॉलीवुड के एक्टरों के साथ चलती रहती है। सच यही है कि रणवीर मेरे टाइप का नहीं है।

आप तो इस समय बॉलीवुड की टॉप की हीरोइन हैं। 'जोकर' को छोड़ दें, तो आपकी सारी ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं?
यह मेरी किस्मत है। मुझे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला है। एक अभिनेत्री के तौर पर मुझे भी दर्शकों ने अच्छे अंक दिए हैं।

सुनते हैं कि इस बीच आपने अपनी फीस बढ़ा दी है?
अब मैं न्यूकमर हीरोइन नहीं रही। मैं बॉलीवुड में स्थापित हो चुकी हूं। दर्शक मुझे परदे पर देखना चाहते हैं, तो ऐसे में मैं अपने काम की सही कीमत क्यों न लूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें