-रानी मुर्खजी इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और सार्वजनिक जीवन से दूर हैं। पिछले दिनों उनके पति आदित्य चोपड़ा ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की और इस समय वह फ्रांस में शूटिंग की तैयारियों के लिए हैं।
बताया जाता है कि रानी भी उनके साथ गई हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री में यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या रानी मुखर्जी फ्रांस में ही अपने बच्चे को जन्म देंगी? चर्चा है कि रानी जनवरी में मां बनेंगी और शूटिंग के दौरान पति के साथ रहेंगी।
शूटिंग की फाइनल तारीखें अभी घोषित नहीं हुई है, परंतु जिस तेजी से काम चल रहा है उससे साफ है कि जल्द ही आदित्य कैमरे के पीछे नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह और और वानी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। रोल की तैयारी के लिए उन्हें फ्रेंच सीखने को भी कहा गया है क्योंकि कुछ संवाद स्थानीय भाषा में रहेंगे।