खबर गर्म है कि रणबीर और कैटरीना जल्द ही सगाई की घोषणा कर देंगे। ये हॉट कपल स्पेन में अपनी अंतरंग फोटोज लीक होने के बाद से ही चर्चा में है। इन पिक्स के बाद दोनों के रिश्ते की सच्चाई लोगों के सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार रणबीर की मां नीतू सिंह चाहती हैं कि लुका-छिपी का ये खेल बंद कर अब इस रिश्ते को एक नाम दिया जाए। वैसे बताया ये भी जा रहा है कि कैटरीना की बर्थडे पर रणबीर फिल्मी स्टाइल में उनको प्रपोज करेंगे। रणबीर कपूर का जन्मदिन 28 सितंबर को है।
कपूर खानदान को कैटरीना पंसद हैं और वह शीघ्र ही उनको अपने घर का सदस्य बनाना चाहते हैं। खबर तो यहां तक है कि दोनों के इंगेजमेंट कार्ड्स भी छप रहे हैं।
हालांकि कैटरीना की बहन की शादी में कपूर खानदान से कोई शामिल नहीं हुआ था तो यह बताया गया कि स्पेन पिक्स लीक होने के बाद कैट और रणबीर में दूरियां आ गई हैं। ऐसे मे सगाई की खबर इन अटकलों पर विराम लगाने के लिए काफी है।