फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद बिगड़ गए हैं रणबीर-कैटरीना के रिश्ते, कर सकते हैं बड़ा फैसला!

विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ बॉलीवुड की हॉट प्रेमी जोड़ियों में हैं। दोनों विवाह किए बगैर एक छत के नीचे साथ रहते हैं। फिल्म तमाशा के बाद चारदीवारी के भीतर की आवाजें बाहर आने से फिल्मी गलियारे गूंज रहे हैं। गॉसिप की दुनिया में दोनों के प्रगाढ़ संबंधों में तनाव की चर्चा हर कही हैं।
विज्ञापन


प्यार अगर परीक्षा लेता है तो इन दिनों रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। यूं तो फिल्म तमाशा की रिलीज से पहले ही चर्चाओं का बाजार गर्म था कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। लेकिन सबको उम्मीद थी कि फिल्म की रिलीज के बाद मामला ठीक हो जाएगा।

परंतु फिल्मी गॉसिप के गलियारों में होने वाली खुसुर-पुसुर को सच मान लें तो रणबीर और कैटरीना अपने रिश्ते के बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं। दोनों को इस रिश्ते को बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


फिल्मी गॉसिप के कॉलम लगातार इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि दोनों सितारे आए दिन झगड़ रहे हैं और इन झगड़ों में किसी तरह की कमी नहीं आ रही है।

कैटरीना अपने रिश्ते के लिए पूजा करा रहीं

रणबीर और कैटरीना जब से लिव-इन में आए हैं, उनके बीच कभी-कभी तनाव की खबरें आती रही हैं और यह भी कहा गया है कि कैटरीना रिश्ते को बनाए रखने के लिए पूजा-पाठ से लेकर वास्तु-शांति के उपाय आजमा रही हैं। लेकिन दोनों के करीबी सूत्रों के हवाले से कही जा रही बातों को सच मानें तो हालात ऐसे बन रहे हैं, जिन्हें संभाल पाना दोनों के लिए कठिन हो रहा है।

सूत्र कह रहे हैं कि तमाशा की रिलीज से पहले जिस तरह रणबीर कपूर और उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के रिश्तों की खुल कर मीडिया में चर्चा हुई उससे कैटरीना बुरी तरह आहत महसूस कर रही हैं। इन चर्चाओं में हर किसी ने यही सिद्ध करने की कोशिश की कि रणबीर की जोड़ी कैटरीना से बेहतर दीपिका के साथ जमती है।

रिलीज से पहले तक रणबीर कैटरीना को यह कह कर समझाते रहे कि यह एक प्रोफेशनल मामला है और इस फिल्म से करिअर की उतरती गाड़ी पटरी पर आ सकती है। इसी कारण कैटरीना तब खामोश थीं। उनकी नाराजगी तब भी दिखी थी जब वह इंडस्ट्री के लिए खास तौर पर रखे गए तमाशा के शो में नहीं पहुंची थीं।
विज्ञापन

रणबीर को गुस्सा में कमरे में बंद कर चुकी हैं कैटरीना

जब तमाशा में रणबीर के अच्छे काम की सराहना को लेकर जब फिल्म के सदस्यों ने पार्टी दी, कैटरीना तब भी नहीं गईं। इस बीच कैटरीना द्वारा एक फिल्म के लिए डांस रिहर्सल तथा अंतरंग दृश्यों के री-शूट को लेकर दिखाए तेवरों की भी सुर्खियां बनीं।

मीडिया में ऐसे भी संकेत सामने आए हैं कि गुस्साई कैटरीना ने पिछले दिनों रणबीर को आधे दिन तक घर के एक कमरे में बंद रखा। यह भी चर्चा है कि रणबीर ने अपने करीबियों से कहा कि उनका लिव-इन का फैसला गलत था। ऐसे में कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि रणबीर अपने माता-पिता के पास भी वापस लौट सकते हैं।

अब देखना यह होगा कि आने वाले साल में यह जोड़ी रिश्ते की मुश्किलों को आपसी सहमति से खत्म करते हुए जिंदगी में नई राह पर बढ़ेगी या फिर दोनों अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला लेंगे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें