फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: रणबीर और कैटरीना नहीं बनेंगे पति-पत्नी

Wed, 16 Oct 2013 03:45 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
* बीते दिनों रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के पास एक ब्रांड के लिए पति-पत्नी के रूप में विज्ञापन शूट करने का प्रस्ताव आया, लेकिन उन्होंने नकार दिया। लोग चकित हैं। पता नहीं दुनिया से दोनों क्या छुपाना चाहते हैं? सबको उनके प्यार की खबर है। उनकी नजदीकियों की तस्वीरें मीडिया में आ चुकी हैं। फिर किस बात का पर्दा...!
विज्ञापन


घई को आइटाम डांसर की तलाश
* सुभाष घई सितारों का इंतजार नहीं करते। वे नए सितारे गढ़ते हैं। जी हां, उन्होंने पिछले साल अपनी अगली फिल्म 'कांची' की हीरोइन तलाशने के लिए देश भर में अभियान छेड़ा था। वह तलाश पूरी हुई तो अब फिल्म में उन्हें एक आइटाम डांसर चाहिए। घई फिर से तलाश में निकल पड़े हैं। इंतजार करें नए चेहरे का...!

दोस्ती भी क्या-क्या रंग दिखाती है
* हाल में शिल्पा शेट्टी एक ज्वैलरी शो रूम के उद्घाटन के लिए पुणे पहुंचीं। विद्या बालन इस ज्वैलरी ब्रांड की एंबेसडर हैं। अब हुआ यह कि ज्वैलरी कंपनी के मालिक उद्घाटन समारोह में मेहमान के रूप में शिल्पा की जगह विद्या का नाम ले बैठे। एक नहीं, बल्कि दो बार। शिल्पा का चेहरा मुरझा गया। खैर, उन्होंने जल्दी ही मुस्कान चेहरे पर चिपकाई और बोलीं, कोई बात नहीं। विद्या तो मेरी दोस्त हैं। वाकई, कई बार दोस्ती में बहुत कुछ सहना पड़ता है...!
विज्ञापन


उफ! ये लंबा चुंबन
* रणवीर सिंह फिल्म 'रामलीला' को हॉट बनाने के लिए दीपिका के साथ चुंबन की बहुत बातें कर रहे हैं। रणवीर के अनुसार दीपिका के साथ उनका अब तक फिल्मों का सबसे खूबसूरत और लंबा दृश्य है। उन्हें चिंता है कि कहीं पर्दे पर इसे काट कर छोटा न कर दिया जाए। वैसे बातों बातों में वे यह बताना नहीं भूलते कि इस चुंबन में वे इतने खो गए थे कि निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा 'कट' कहने के बावजूद पीछे हटना भूल गए थे। ऐसा होता है कभी कभी...!
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें