फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानते हैं, एशिया की सबसे सेक्सी महिला कौन है?

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ब्रिटेन के सालाना सर्वेक्षण में ‘सेक्सिस्ट एशियन वोमेन’ (सबसे सेक्सी एशियाई महिला) का खिताब बरकरार रखा है।
विज्ञापन


अमेरिकी टेलीविजन के कार्यक्रम ‘क्वांटिको’ में शानदार अभिनय करने वाली प्रियंका को पिछले चार सालों में तीसरी बार यह खिताब मिला है।

33 वर्षीय अभिनेत्री और गायिका प्रियंका के पक्ष में दुनिया भर से जमकर वोटिंग हुई। लंदन के साप्ताहिक अखबार ‘ईस्टर्न आई’ की ओर से 2015 के संस्करण के खातिर ‘50 सेक्सिस्ट एशियन वोमेन’ के चयन के लिए सोशल मीडिया के जरिए मतदान कराया गया, जिसमें भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया के देशों के लोगों ने हिस्सा लिया।

सबसे सेक्सी एशियाई महिला का खिताब फिर से पाने को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जाहिर की है। साथ ही अपने पक्ष में मतदान करने वालों का शुक्रिया किया है।

अभिनेत्री ने कहा, ‘मुझे सेक्सी होने का एहसास कराने के लिए ब्रिटिश अखबार ईस्टर्न आई को भी धन्यवाद।’
विज्ञापन

'सेक्सी होने के लिए सेक्सी किरादर जरूरी'

इसके अलावा इस सूची में लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी को दूसरा, छोटे पर्दे की स्टार दृष्टी धामी को तीसरा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को चौथा और कैटरीना कैफ को पांचवें स्थान पर रखा गया है।

प्रियंका ने इस खिताब को पाने की इच्छुक महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि यह सब दिमाग से होता है। सेक्सी होने के लिए सेक्सी जैसा किरदार करना चाहिए। इसके अलावा फिल्म ‘मैरी कॉम’ और ‘दिल धड़कने दो’ में किरदार के लिए भी प्रियंका को जमकर प्रशंसा मिली।

इस बीच ईस्टर्न आई मनोरंजन के संपादक अस्जाद नाजिर ने अभिनय और कला के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय तालमेल बनाने के लिए प्रियंका की तारीफ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें