फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: सुनील शेट्टी की बेटी, प्रियंका की टीशर्ट

Tue, 24 Sep 2013 03:54 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में 'चेन्नई एक्सप्रेस' की चर्चा सबसे ज्यादा है। इसके अलावा सलमान खान की नई फिल्म, प्रियंका चोपड़ा की टीशर्ट और सुनील शेट्टी की बेटी भी खूब चर्चाओं में है।
विज्ञापन


*शाहरुख खान ने चेन्नई एक्सप्रेस की कामयाबी के साथ दक्षिण के दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। इन दिनों मंगलौर में उनके नाना का पुश्तैनी घर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। शाहरुख ने पिछले दिनों यह राज खोला था कि उनके नाना मंगलौर पोर्ट में चीफ इंजीनियर थे।

*आमिर और सलमान खान की दोस्ती का यह नया मोड़ होगा। सलमान खान की फिल्म ‘मेंटल’ का नाम उनके परिवार के लोगों को पसंद नहीं आ रहा था। ऐसे में चर्चा थी कि यह नाम बदल कर ‘जय हो’ कर दिया गया है। लेकिन अब बता चला है कि सलमान ने इसे बदल कर आमिर के बेटे के नाम पर ‘आजाद’ कर दिया है।
विज्ञापन


*अभिनेत्री जिया खान की मौत लगता है बहुत जल्दी भुला दी गई है। आदित्य पंचोली के बेटे सूरज के इस विवाद में पड़ने बाद सुनील शेट्टी की बेटी आलिया सोच में पड़ी थीं कि उनके साथ फिल्म ‘हीरो’ के रीमेक में कैरियर की शुरुआत करे या नहीं, लेकिन अब मामला ठंडा हो गया है। आलिया ने फिल्म की शूटिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

*मुंबई पुलिस इन दिनों प्रियंका चोपड़ा से खुश है। कारण यह कि आने वाली फिल्म ‘जंजीर’ में प्रियंका ने  न केवल एक गाना पुलिस के सेक्सी अवतार में शूट कर उसकी छवि को नया ट्विस्ट दिया है, बल्कि एक ऐसी टी-शर्ट पहनी है, जिस पर लिखा है ‘आई लव मुंबई पुलिस’। अब कोई प्रियंका को परेशान करने की हिम्मत नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें