फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका का एलबम इंटरनेशनल टॉप टेन में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक और बड़ा कारनामा कर डाला है। प्रियंका का एलबम इंटरनेशनल टॉपटेन में पहुंचने में सफल हुआ है।
विज्ञापन


एक नामचीन वेबसाइट ने टॉप 100 इंटरनेशनल सॉन्ग्स एंड एलबम की लिस्ट जारी की है, जिसमें देसी गर्ल का इंग्लिश ट्रैक 'आइ कान्ट मेक यू लव मी' टॉप-100 इंटरनेशनल सांग्स और एलबम में सातवें पायदान पर काबिज होने में सफल रहा है। इससे पहले प्रियंका अपने इंटरनेशनल फैन के लिए 'इन माई सिटी एंड एग्जॉटिक' एलबम ला चुकी हैं।

प्रियंका चोपड़ा की यह उपलब्धी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इसमें कई ऑस्कर और ग्रैमी अवार्ड विनरर्स के भी गाने और एलबम हैं। इस लिस्ट में एआर रहमान, जेनिफर लोपेज, एनरिक इग्लेसियस, सलीम-सुलैमान मर्चेट, जेसी जे, एरियाना ग्रांडे और निकी मिनाज जैसे नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

विश्व के कई बड़े स्टार्स के साथ खड़ी हुई प्रियंका

इस इंटरनेशनल टॉपटेन लिस्ट में ऑस्कर विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान के 'माइ माइंड इज ए स्ट्रेंजर विदाउट यू', 'द विलेज ऑफ सेंट एंटोनिन' और 'न्यू बिगिनिंग्स' जैसे सॉन्ग्स भी शामिल हैं। जबकि प्रियंका इस लिस्ट में सातवें नंबर पर कॉबिज हैं।

लिस्ट में टॉप पर जेसी जे, एरियाना ग्रांडे और निकी मिनाज का सॉन्ग 'बैंग बैंग' रहा। मरून 5 बैंड का 'एनिमल्स', जेनिफर लोपेज का 'फर्स्ट लव' और एनरिक इग्लेसियस तथा इंडियन कम्पोजर सलीम-सुलैमान मर्चेट का 'आइ एम ए फ्रीक' शामिल हैं।
विज्ञापन

इंटरनेशनल फैन के लिए है यह प्रियंका का दूसरा अलबम

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा के एल्‍बम 'एग्‍जॉटिक' को भी खूब सराहना मिल चुकी है। प्रियंका के गाने का एल्‍बम 'इन माई सिटी एंड एग्‍जॉटिक' की सफलता के बाद उनका एक और सिंगल एल्‍बम 'आई कान्‍ट मेक यू लव मी' रिलीज हुआ था।

प्रियंका ने बहुत इंतजार के बाद इसे आईट्यून में रिलीज किया था। यह गाना बोनी रैट के 1991 में आए मूल गाने का इलेक्‍ट्रोपॉप संस्‍करण है, लेकिन प्रियंका ऐसा नहीं मानती हैं। जबकि प्रियंका मानती रहीं हैं कि 'बोनी रैट को देखकर ही उन्हें सिंगर बनने की प्रेरणा मिली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें