फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉप स्टार के मस्जिद में ड्रेस उठाने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉप स्टार सेलेना गोमेज के आबू धाबी की ग्रैंड मस्जिद में ड्रेस उठाकर टखने दिखाते तस्वीर पर विवाद हो गया है। उन्होंने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके बाद से ही वह विवादों में घिर गईं हैं।
विज्ञापन


पॉप स्टार ने इंस्टाग्राम नी पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की थीं, दूसरी तस्वीर में वह अपने साथी संगीतकार केंडल जेनेर, गिगि हैडिड, कोडी सिंपसन और शे मिशेल के साथ नकाब ओढ़े दिख रही हैं। ये तस्वीरें पोस्ट होने के साथ ही वायरल हो गईं और सोशल साइट्स पर इसकी आलोचना होने लगी। सेलेना को लोगों की नाराजगी और बढ़ते विवाद को देख कर अपनी ये दोनों तस्वीरें अपने अकाउंट से हटानी पड़ी।
विज्ञापन

नहीं ली थी इजाजत पॉप स्टार ने

दुनिया की किसी भी मस्ज‍िद में किसी तरह की अश्लील हरकत, हाथ पकड़ना, किसी को चूमना, छोटे कपड़े पहनना सख्त मना है। लेकिन पॉप स्टॉर सेलेना की तस्वीरें पोस्ट होने के साथ ही लोगों ने ट्वीट करके इसकी आलोचना की। एक बार पहले भी सेलिब्रिटी रेहाना के इसी मस्जिद में फोटोशूट कराने पर विवाद हो चुका है।

इस बात की जानकारी पर ग्रैंड मस्जिद ने भी इस बात की जांच करके यह साफ कर दिया है कि सेलेना ने इसके लिए मस्जिद से कोई इजाजत नहीं ली थी। इससे पहले रेहाना के मामले में भी इजाजत नहीं लेने की बात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें