फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण की सफलता जल रही है ये हीरोइन?

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार ऐसा होता है कि आप सही फैसला नहीं लेते और बाद में पछताना पड़ता है। इन दिनों कुछ ऐसा ही अनुभव परिणीति चोपड़ा को हो रहा है।
विज्ञापन


बॉलीवुड के गॉसिप गलियारों में चर्चा है कि जैसे-जैसे बीते सप्ताह की रिलीज पीकू की सफलता का ग्राफ बढ़ रहा है परिणीति के दिल में भी टीस बढ़ती जा रही है। अमिताभ बच्चन-दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को न केवल शानदार रिव्यू मिले हैं बल्कि दर्शकों का प्यार भी मिल रहा है।

फिल्म हिट होने की तरफ बढ़ चुकी है। जबकि परिणीति अपनी पिछली दो फिल्मों दावत-ए-इश्क और किल/दिल के दर्द से अब तक जूझ रही हैं। अचानक उनका हॉट करियर ठंडा पड़ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कम ही लोग जानते होंगे ये बात

असल में कम ही लोगों को यह बात पता है कि निर्देशक शुजीत सरकार ने दीपिका से पहले पीकू परिणीति को ऑफर की थी। परंतु तब परिणीति दावत-ए-इश्क साइन कर चुकी थीं। उन्हें विश्वास था कि यशराज बैनर्स की फिल्म होने के कारण यह सफल होगी और दूसरे इस फिल्म में पिता-पुत्री की कहानी थी।

परिणीति का कहना था कि वह दो पिता-पुत्री के रिश्तों की फिल्में एक साथ नहीं करना चाहतीं। सो उन्होंने पीकू में काम करने से इंकार कर दिया। अब परिणीति का दांव उल्टा पड़ गया।

दावत-ए-इश्क बुरी तरह से फ्लॉप हुई और आज कम ही लोगों को याद होगा कि फिल्म में परिणीति किसकी बेटी बनी थीं। कुल मिला कर परिणीति के लिए सब कुछ उलट पुलट हो गया। अब क्या हो सकता है। परिणीति के गलत फैसले से दीपिका की लॉटरी लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें