बाहुबली के सुपरहिट होने के बाद दक्षिण भारत की फिल्में और अभिनेता-अभिनेत्री भी हिन्दी पट्टी के लोगों के बीच चर्चा विषय बनने लगे हैं। ऐसे में ट्विटर पर साउथ के अभिनेता पवन कल्याण टॉप में ट्रेंड कर रहे हैं। इसकी वजह उनकी आने वाली फिल्म 'सरदार गब्बर सिंह' का पहला टीजर रिलीज होना।
खास बात ये है कि बुधवार को पवन का 44वां जन्मदिन भी है। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'टीम ने पवन कल्याण के जन्मदिन के उपहार के रूप में स्पेशल टीजर तैयार किया है।'
उनकी इस फिल्म में साउथ की स्टार काजल अग्रवाल भी हैं। जानकारी के मुताबिक वह पहली बार पवन के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं। असल में पवन दक्षिण के स्टार चिरंजीवी कुमार के भाई हैं और उन्हीं की तरह लोकप्रिय भी हैं।