फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार दीपिका पादुकोण ने चुना कमउम्र प्रेमी!

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता वरुण धवन और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड की सफल फिल्म 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' के हिन्दी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाएंगे। सूत्रों के अनुसार "फिल्म निर्माताओं का मानना है कि दीपिका और वरुण भूमिका से न्याय करेंगे। '
विज्ञापन


कॉकटेल' और 'फाइंडिंग फेनी' की सफलता के बाद 'द फॉल्ट इन अवर स्टार्स' होमी अदजानिया (निर्देशक) और दीपिका की एक साथ तीसरी फिल्म होगी।" इस फिल्म के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियो फिल्म निर्माता दिनेश विजान से साझेदारी कर रहा है। फिल्म की शूटिंग मार्च, 2015 में शुरू होगी।

सलमान ने दिए 50 लाख

सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं, और अपने इसी गुण का सबूत देते हुए उन्होंने इस बार जम्मू कश्मीर के लिए 50 लाख रूपये की बड़ी राशि दान में दी है।​

सूत्र का कहना है, "ऐसा कर के सलमान ने बहुत बड़ा दान किया है, 'बीइंग ह्यूमन' एनजीओ चलाने वाले सलमान के लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है, कि उन्होंने ऐसा कोई कदम उठाया है।

कश्मीर में जो कुछ भी हुआ वह एक बहुत बड़ी प्राकर्तिक आपदा थी और सलमान इसके लिए अपनी सहायता का हाथ बढ़ाना चाहते थे।​​
विज्ञापन

ऋतिक चाहते हैं खूबसूरत देखना

ऋतिक रोशन का कहना है कि उन्हें सोनम कपूर अभिनीत ​'​खूबसूरत​'​ फिल्म की स्क्रीनिंग में आमंत्रित नहीं किया गया था,​​ लेकिन वह इसे देखने के इच्छुक हैं​।​ यह फिल्म 1980 की फिल्म 'खूबसूरत' का रीमेक है, जिसमें ऋतिक के अभिनेता पिता राकेश रोशन भी थे​।

​एक पत्रकार ने एक कार्यक्रम में रोशन परिवार से पूछा था कि क्या आपने 'खूबसूरत' देखी? सवाल के जवाब में ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने कहा, "नहीं, हमने अभी नहीं देखी​।​" जबकि ऋतिक ने कहा, "मुझे आमंत्रित नहीं किया गया था​।​ मैं फिल्म देखना चाहता हूं​।​"​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें