अभिनेत्री आलिया भट्ट का करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' पर आने के बाद लोगों ने काफी मजाक उड़ाया है। लेकिन आलिया ने अब एक मजेदार वीडियो 'आलिया भट्ट-जीनियस ऑफ द ईयर' के जरिए स्वयं का मजाक उड़ाया है, जो ऑनलाइन सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हो रहा है।
आलिया ने सोमवार सुबह माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, "इसलिए आलिया भट्ट जोक्स के बाद..मैंने अपना दिमाग ठिकाने लगाने का फैसला किया! यूट्यूब वीडियो के एक संक्षिप्त विवरण में कहा गया है, "इंटरनेट पर सभी चुटकुलों से निशाना बनाए जाने के बाद आलिया भट्ट ने क्या किया?