'बिग बॉस' के घर से मिनिषा लांबा की विदाई हुई है। वे छः सप्ताह तक घर रहीं। एक तरह से देखें तो इस बार जो भी सेलिब्रेटी बिग बॉस के घर में हैं मिनिषा का कद उनमें सबसे बड़ा था।
शनिवार को सलमान ने घर के दो सदस्यों पुनीत और मिनिषा को बाहर बुलाया था और उन्हें अलग रूम में रखा था। रविवार को शो में नया ट्विस्ट देते हुए पुनीत को फिर से घर में भेज दिया गया और मिनिषा घर से बाहर हो गईं।
'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद मिनिषा ने कहा, "मैं तो हर सप्ताह घर से बेघर होने के लिए तैयार थी। मुझे घर के किसी भी सदस्य से शिकायत नहीं है।
आ गया लिंगा का टीचर
60 से अधिक की उम्र हो जाने के बाद भी रजनीकांत का जलवा बरकरार है। उनकी नई फिल्म लिंगा के ट्रेलर को तेजी के साथ देखा जा रहा है। इस ट्रेलर में रजनी के अलग-अलग एक्शन लुक नजर आ रहे हैं।
इस ट्रेलर में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की भी झलक देखने को मिली। सोनाक्षी की ये पहली साउथ फिल्म है। टीजर आने के बाद लाखों लोग यू ट्यूब पर इसे देख सकते हैं।
देखिए ट्रेलर
मनारा के मनाने से मानी प्रियंका
चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी चचेरी बहन मनारा (पहले जिनका नाम बार्बी हांडा था) की सेक्सी दृश्यों से भरपूर फिल्म जिद को प्रमोट करने से हिचक रही थीं। बताया जाता है कि इस फिल्म का ऑनलाइन प्रमोशन 27 अक्तूबर को शुरू होना था, परंतु प्रियंका ने तय तारीख से कुछ दिनों के बाद फिल्म का ट्रेलर पोस्ट किया।
सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ट्रेलर को देख कर सोच में पड़ गई थीं कि क्या उन्हें अपनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ऐसा उत्तेजक ट्रेलर डालना चाहिए। आखिरकार जब मनारा ने प्रियंका से बात की तब जाकर वह मानीं। वैसे जानकारों का मानना है कि मनारा प्रियंका के बहुत नजदीक हैं और वह आने वाले दिनों में हर तरह से छोटी बहन की फिल्म का प्रचार करती नजर आएंगी।