फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेथी मलाई पनीर टिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 25 मिनट
विज्ञापन

मसाले का मिश्रण्ा रखने का समयः 30 मिनट
पकाने का समयः 10 मिनट
(चार लोगों के लिए)

सामग्री
500 ग्राम तिकोना कटा हुआ चीज ( पनीर ) ,  तेल या मक्खन।

मेरिनेड
एक चौथाई कप गाढा दही, एक चौथाई कप क्रीम, दो चम्मच मेथी के पत्ते, कस्तूरी मेथी, दो चम्मच मक्के का आटा, एक चम्मच कटा हुआ धनिया पत्ता, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच लाल कटी मिर्च , आधा चम्मच तंदूरी मसाला, नमक और मिर्च स्वादानुसार।
विज्ञापन


सीजनिंग
एक बड़ी चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच चाट मसाला।

गार्निशिंग
गाजर और प्याज के टुकड़ों की गार्निश कर आम और पुदीने के चटनी के साथ परोसें।

विधि
सबसे पहले मसाला तैयार करने के लिए सभी सामग्रियों को एक बर्तन में मिलाएं और अलग रख दें।पनीर को पेपर टॉवल से पोछकर अतिरिक्त नमी हटाएं के और उसके बाद मसाला मिलाकर  मिश्रण को 30 मिनट तक छोड़ दें।पनीर को फॉयल पर रखकर 10 मिनट तक ग्रिल करें और उस पर तेल या मक्खन आवश्यकतानुसार डाल दें।एक के बाद एक पनीर के टुकड़ों को सीख में डालें, उस पर नींबू का रस और चाट मसाला छिड़ककर गाजर और नींबू के टुकड़े से सजाएं। आम और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन

कोमल की टिप्स
आप पनीर के जगह मशरूम या फूल गोभी के टुकड़ों का बदलाव के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें