'ऑल इज वेल' और 'मांझी: द माउंटेनमैन' ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कमजोर रहा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की 'मांझी: द माउंटमैन' से काफी उम्मीदे थी, फिल्म को समीक्षकों से तो काफी सराहना मिली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कमजोर रही है। फिल्म का रिलीज से पहले लीक हो जाना भी कमजोर बिजनेस की वजह माना जा रहा है।
अभिषेक बच्चन और असिन की मुख्य भूमिकाओ वाली 'ऑल इज वेल' को ट्रेलर यू-ट्यूब पर काफी देखा गया था। जिसके बाद अभिषेक को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। लेकिन इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस के साथ समीक्षकों ने भी नकार दिया। माना जा रहा था, कि इस फिल्म के बाद एक अभिषेक के ऊपर ये आरोप नहीं लगेगा कि वो अकेले फिल्म हिट नहीं करा सकते। लेकिन लगता है कि इस दाग के हटाने के लिए अभिषेक को अभी और इंतजार करने पड़ेगा।
ऑल इज वेल ने दो दिन में 6.88 करोड़ की कमाई की है। नवाज की मांझी ने दो दिन में 3.65 करोड़ की कमाई की है।