ममता कुलकर्णी पर ताजा मामला ड्रग की तस्करी से जुड़ा हुआ है। खबरें आई हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी और उनके पति विकी गोस्वामी को ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप में कीनिया के मोम्बासा में हिरासत में लिया गया है।
खबरों के मुताबिक ममता कुलकर्णी को ड्रग तस्करी के आरोप में केन्या में हिरास्त में लिया गया है। ममता से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके पति विकी को भी हिरासत में ले लिया है। विकी एक कुख्यात ड्रग तस्कर बताया जाता है।
टॉपलेस फोटोशूट
ममता कुलकर्णी 90 के दशक की सबसे बोल्ड और बेबाक अभिनेत्री रही हैं। वह कई बार विवादों में आईं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके न्यूड फोटो शूट को लेकर हुई। सितंबर 1993 में स्टारडस्ट मैगजीन में ममता कुलकर्णी का एक टॉपलेस फोटो आया।
इस टॉपलेस फोटो की वजह से उनकी भारत में काफी आलोचना भी हुई। मामला इतन आगे बढ़ा कि उनके ऊपर अश्लीलता फैलाने के आरोप में केस दर्ज हुआ। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया लेकिन 2000 में उन्हें कुछ फाइन के साथ आरोप से बरी भी कर दिया गया था।
ड्रग तस्कर से की शादी
ममता कुलकर्णी दोबारा चर्चाओं में अपनी शादी की वजह से आईं। ममता कुलकर्णी ने ड्रग तस्कर विकी गोस्वामी से शादी की थी। विकी को ड्रग तस्करी के आरोप में दुबई में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उसे 1997 में मैंड्रेक्स की तस्करी के आरोप में पकड़ा था।
विकी और ममता का लंबे समय से रोमांस चल रहा था। सूत्रों के मुताबिक आमतौर पर दुबई में उम्रकैद की सजा 25 वर्ष की होती है, लेकिन कुछ कारणों के आधार पर उसे जल्दी रिहा कर दिया जाता है। इसमें से एक कारण इस्लाम कबूलना भी है। विकी ने इस्लाम कबूला और ममता उसे जेल से छुड़ाने में कामयाब रही।
बनी साध्वी
ममता कुलकर्णी की चर्चा एक बार तब हुई जब दुनिया ने उनका नया रूप देखा। इस नए रूप में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस ममता एक साध्वी के रूप में नजर आईँ। इस तस्वीर के आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरु हो गईं।
कहा यह भी गया कि ममता कुलकर्णी पूरी तरह से मोह माया से अलग हो चुकी हैं। इतन कि उन्होंने पिछले 12 साल से मेकअप तक नहीं किया है। कहा यह भी गया कि ममता कुलकर्णी केन्या में रहकर प्रवचन भी करने लगीं।
इस्लाम धर्म किया कुबूल
ममता कुलकर्णी तब फिर चर्चाओं में आईं जब उनके इस्लाम धर्म को कबूल करने की खबरें आईं। करीब दो साल पहले खबरें आईं थीं कि ममला ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है।
90 के दशक की इस सेक्सी अभिनेत्री के बारे में खबर आ रही है कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया है। वह इस समय अपने पति विक्की गोस्वामी के साथ केन्या में रह रही हैं।